क्रिश्चियन परिवार में जन्मी नयनतारा ने अपनाया हिंदू धर्म 
मनोरंजन

क्रिश्चियन परिवार में जन्मी नयनतारा ने अपनाया हिंदू धर्म, बन गईं साउथ की लेडी सुपरस्टार

Nayanthara Birthday: नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ। बाद में उन्होंने 2011 में हिंदू धर्म अपना लिया। फिल्मों में आने से पहले वे टीवी शोज होस्ट करती थीं।

सोनाली झा

Nayanthara Birthday Special Story: साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा नयनतारा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। नयनतारा आज भारत की सबसे सफल और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर उतना सीधा नहीं रहा जितना उनकी फिल्मों का ग्राफ दिखाई देता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि नयनतारा का असली नाम नयनतारा नहीं है। उनका जन्म डायना मरियम कुरियन के रूप में एक मलयाली सीरियन-क्रिश्चियन परिवार में हुआ था। उनका स्क्रीन नाम ‘नयनतारा’ ही बाद में उनकी पहचान बन गया।

फिल्मों में आने से पहले नयनतारा कैमरे की दुनिया से पूरी तरह अनजान नहीं थीं। वह शुरुआत में लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े टीवी शोज की होस्ट रही थीं। पढ़ाई में वह काफी तेज थीं और शुरू में सीए बनने का सपना रखती थीं, लेकिन सिनेमा ने उन्हें एक अलग राह पर ला खड़ा किया। साल 2011 नयनतारा की जिंदगी में बड़ा मोड़ लेकर आया, जब उन्होंने आधिकारिक रूप से हिंदू धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद वह तिरुपति, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाने लगीं। उनकी आस्था और आध्यात्मिक जीवन अब अक्सर सुर्खियों में रहता है।

नयनतारा का करियर

शिक्षा की बात करें तो नयनतारा ने इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है, जो उनके व्यक्तित्व में एक अलग ही परिष्कार जोड़ता है। एक्टिंग के अलावा उनका दिमाग बिजनेस में भी तेज चलता है। वह केवल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर और सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘अराम’, ‘श्री राम राज्यम’, ‘नानुम राउडी धान’, ‘राजा रानी’, ‘माया’, ‘बिल्ला’, ‘विश्वासम’ और ‘जवान’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने एक लिप बाम स्टार्टअप में इनवेस्ट भी किया है।

नयनतारा की कमाई

कमाई के मामले में भी नयनतारा साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए 12–15 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। यह रकम उन्हें साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रखती है। नयनतारा की कहानी इस बात की मिसाल है कि कैसे एक लड़की अलग जगह से उठकर मेहनत, आस्था और आत्मविश्वास के दम पर फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन सकती है।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा