संघर्ष के दिनों को याद कर इमोशनल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी 
मनोरंजन

संघर्ष के दिनों को याद कर इमोशनल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- एक दिन में तीन-तीन प्ले करते थे

Nawazuddin Siddiqui New Series: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह एक दिन में तीन-तीन प्ले करते थे। उन्होंने इंटरनेट की वजह से कम होती याददाश्त पर भी तंज कसा।

सोनाली झा

Nawazuddin Siddiqui Struggle Days: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी दो बड़ी प्रोजेक्ट्स नेटफ्लिक्स सीरीज ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन दिनों की सादगी और मेहनत पर खुलकर बात की। नवाजुद्दीन ने मीडिया बातचीत में कहा कि आज का समय तकनीक से भरा हुआ है, लेकिन उनके दौर में इंटरनेट जैसी चीजें नहीं थीं, जो किसी का ध्यान भटकाएं।

नवाजुद्दीन ने बताते हैं कि मैं ये नहीं कहूंगा कि हमारा समय बहुत अच्छा था, लेकिन उस समय इंटरनेट नहीं था। हमारे पास फोकस करने के लिए बहुत समय होता था। हम एक दिन में दो से तीन प्ले की रिहर्सल करते थे और काम के अलावा कोई ध्यान भटकाने वाली चीज नहीं थी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को एक्टिंग के मेथड्स के बारे में इंटरनेट से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है, लेकिन प्रैक्टिस के लिए समय बहुत कम है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मजाकिया अंदाज

नवाजुद्दीन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंटरनेट हमारी याददाश्त पर असर डाल रहा है और हमें डम्बो बना रहा है। 5 मिनट फोन देखने के बाद हमें याद ही नहीं रहता कि हमने क्या देखा था। नवाज के मुताबिक, पहले जब किसी किरदार जैसा रोल दोबारा मिलता था, तो पुराने अनुभव प्राकृतिक रूप से याद आते थे, लेकिन अब इतनी डिजीटल दखलंदाजी के कारण दिमाग पर बोझ बढ़ गया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म

उनकी आगामी फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो पेशे से बैंक कर्मचारी है लेकिन एक्टर बनने का सपना रखता है। इसमें नवाजुद्दीन एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी कला को निखारने और अपने जुनून को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म का प्रदर्शन 24 जून 2025 को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में विशेष स्क्रीनिंग के तहत किया गया था, जहां इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

रात अकेली है किस OTT पर होगा रिलीज

दूसरी ओर, उनकी वेब सीरीज ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह हिट फिल्म ‘रात अकेली है’ का सीक्वल है, जो एक जटिल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। हाल ही में इसका टीजर जारी हुआ है, जिसने फैंस के बीच रोमांच और उत्सुकता और बढ़ा दी है। नवाजुद्दीन के इन दो प्रोजेक्ट्स से दर्शक एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान