नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना सिंह पूरन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सिद्धू पाजी की धांसू वापसी, अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा ले रहे फीस! जानकर उड़ जाएंगे होश

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी से फैंस की एक्साइटमेंट काफी तेज हो गई है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अर्चना पूरन सिंह से भी ज्यादा सिद्धू फीस चार्ज कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं दोनों की फीस।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा का शो हर बार लोगों को हंसी का डोज देता है। टीवी पर सालों तक राज करने के बाद, अब उनका शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी दर्शकों का दिल जीत चुका है। तीन हिट सीजन के बाद अब शो का चौथा सीजन दर्शकों के सामने आने वाला है और इस बार की सबसे बड़ी खासियत है कि नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी।

जी हां, करीब छह साल के लंबे गैप के बाद नवजोत सिंह सिद्धू इस कॉमेडी शो का हिस्सा बन रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह शो में बतौर जज नजर आएंगे और वो भी अर्चना पूरन सिंह के साथ। लंबे वक्त से जज की कुर्सी संभाल रही अर्चना के साथ अब सिद्धू का बैठना दर्शकों के लिए खास ट्रीट साबित हो सकता है।

शो के पहले एपिसोड में मेहमान के तौर पर सलमान खान नजर आएंगे। एपिसोड का एक छोटा सा वीडियो क्लिप पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

सिद्धू की वापसी को लेकर फैंस में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। उनकी शायरियां और ठहाकों से भरी बातें शो का पुराना रंग वापस ले आएंगी। वहीं अर्चना अपनी हंसी और मजाकिया अंदाज से पहले ही दर्शकों का दिल जीतती रही हैं।

अब जब दोनों की मौजूदगी की बात हो रही है, तो दर्शकों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर इन दोनों की फीस कितनी है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड के लिए करीब 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं दूसरी तरफ मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा फीस लेते हैं। इस शो के लिए वह 30 से 40 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस लेते हैं। इतने लंबे ब्रेक के बाद सिद्धू की वापसी शो को एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिलाने वाली है। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धू और अर्चना की साथ मौजूदगी से कॉमेडी की कुर्सी पर किसकी पकड़ भारी पड़ती है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल