प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की छावा की तारीफ  
मनोरंजन

PM Modi Praises Chhaava: विक्की कौशल की छावा के मुरीद हुए पीएम मोदी, मराठा शौर्य को भी सराहा

Narendra Modi On Chhaava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की वीरता की सराहना की है।

अनिल सिंह

PM Modi Praises Vicky Kaushal Film: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इस समय सुर्खियों में बनी हुई है ,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फिल्म छावा की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। मराठी साहित्य सम्मेलन में उन्होंने मराठा की वीरता की सराहना की और बताया कि छत्रपति संभाजी महाराज और शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र के इतिहास में अहम योगदान रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बोल रहे थे, इस दौरान सम्मेलन में प्रधानमंत्री के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता शरद पवार भी मौजूद थे। 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के साहित्य की बात की और इस दौरान उन्होंने खासतौर पर विक्की कौशल की फिल्म छावा का भी जिक्र किया और बताया कि छावा इस समय धूम मचा रही है।

पीएम मोदी ने भाषण के शुरू में कहा कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है। इसलिए आप मराठी भाषा और मराठी संस्कृति के प्रति मेरे प्रेम से भली-भांति परिचित हैं। मैं आप जितना मराठी में पारंगत नहीं हूं, लेकिन मैंने मराठी बोलने, मराठी के नए शब्द सीखने का हमेशा प्रयास किया है।

छावा फिल्म की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस फिल्म के जरिए छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को लोगों को समझने का मौका मिल रहा है। वहीं इस दौरान नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वीरता की बात करते हुए छत्रपति संभाजी महाराज को भी याद किया और बताया कि शिवाजी सामंत की कहानी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता को लोगों तक पहुंचाया है। उनके इस बयान के बाद यह कहा जा सकता है कि खुद नरेंद्र मोदी फिल्म भी विक्की कौशल की फिल्म छावा की तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट