फिल्म 'द पैराडाइज'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नानी की 'द पैराडाइज' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले कई फिल्मों को पछाड़ा

The Paradise Advance Booking Collection: साउथ एक्टर नानी की आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से 2 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

यति सिंह

Nani The Paradise Advance Booking: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर नानी की आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों के बीच एक जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से 2 दिन पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। प्री-बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि फिल्म को देखने के लिए फैंस में भारी क्रेज है। फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जो कि इसकी शानदार शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है।

हैदराबाद शहर में बना बिक्री का रिकॉर्ड

श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी अभिनेता नानी की इस एक्शन ड्रामा फिल्म की सबसे ज्यादा दीवानगी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में देखी जा रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में इस शहर ने बाकी सभी क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म के अब तक लगभग 72,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अगर सिर्फ पहले दिन के शो की बात करें तो 1,029 शो के लिए करीब 58,000 टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। ब्लॉक की गई सीटों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की पहले दिन की एडवांस कमाई का आंकड़ा 3.81 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

8 भाषाओं में रिलीज की जाएगी फिल्म

रिलीज से ठीक 3 दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने फिल्म 'द पैराडाइज' को अपनी मंजूरी दे दी है। फिल्म में शामिल भारी मारधाड़ और हिंसक सीन को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इसे केवल वयस्कों के लिए यानी 'ए' सर्टिफिकेट प्रदान किया है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले तैयार हुई इस फिल्म की स्क्रीन टाइमिंग 2 घंटे 49 मिनट रखी गई है। बड़े पैमाने पर बनाई गई यह फिल्म 24 सितंबर 2026 को एक साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, स्पैनिश और बंगाली सहित कुल 8 भाषाओं में बड़े परदे पर उतारी जाएगी।

फिल्म के वैश्विक स्तर को देखते हुए ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि मेकर्स ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश करने के लिए हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से कॉन्टेक्ट किया है। अपनी विशाल स्टारकास्ट और बेहतरीन संगीत के दम पर यह फिल्म रिलीज से पहले ही एक बड़ा सांस्कृतिक उत्सव बनती नजर आ रही है।

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल