नम्रता शिरोडकर (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

सलमान खान संग डेब्यू, संजय दत्त की फिल्म से चमकी किस्मत, फिर नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू से रचाई शादी

Namrata Shirodkar Career: नम्रता शिरोडकर ने सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया और संजय दत्त की वास्तव से पहचान बनाई। नम्रता ने 2005 में महेश बाबू से शादी के बाद एक्टिंग छोड़ परिवार को प्राथमिकता दी।

सोनाली झा

Namrata Shirodkar Birthday Special story: 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने से लेकर एक सफल पारिवारिक जीवन तक, नम्रता की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। भले ही वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी लाइफ स्टोरी लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां वनिता शिरोडकर थीं, जबकि बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि नम्रता ने महज 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम किया था। साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में वह नजर आई थीं। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर बनाया।

सलमान खान की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

साल 1993 में नम्रता ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर देशभर में पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। बतौर लीड एक्ट्रेस उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 1998 में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से हुआ, जिसमें सलमान खान और ट्विंकल खन्ना भी थे। हालांकि यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित नहीं हुई।

संजय दत्त की फिल्म से मिली पहचान

नम्रता को असली पहचान मिली संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म ‘वास्तव’ से, जिसमें उन्होंने संजय दत्त की पत्नी का किरदार निभाया था। उनके इस सशक्त अभिनय को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा। इसके बाद उन्होंने कच्चे धागे, पुकार, हीरो हिंदुस्तानी, मसीहा, LOC कारगिल जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, वह बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल पाईं।

महेश बाबूसंग की शादी

साल 2000 में नम्रता ने तेलुगु फिल्म ‘वामसी’ में अभिनेता महेश बाबू के साथ काम किया। इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ा। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। शादी के बाद नम्रता ने एक्टिंग से दूरी बना ली और पूरी तरह परिवार पर ध्यान केंद्रित किया। आज नम्रता शिरोडकर दो बच्चों बेटी सितारा और बेटे गौतम की मां हैं और एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही हैं।

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर