गोलू देवता मंदिर (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Hanuman Ansh के बाद क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा बाला गोरिया का जादू, गोलू देवता पर आधारित होगी फिल्म

Bala Goriya Film: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद गोलू देवता की लोककथा पर फिल्म बनने की चर्चा है। जानें कौन थे बाला गोरिया और क्यों उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है।

अपूर्वा नायक

Higlights:

  • गोलू देवता की लोककथा पर बनेगी फिल्म 'बाला गोरिया'?

  • कौन हैं गोलू देवता, जिन्हें कुमाऊं में न्याय का देवता मानते हैं?

  • सात रानियों ने नदी में बहाया था शिशु, ऐसे बने गोलू देवता

Bala Goriya Film Golu Devta: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। इस फिल्म के सक्सेसफुल होने के बाद से लगातार धार्मिक आस्था और भारतीय लोककथाओं पर आधारित फिल्म बनाने की होड़ सी लग गई है।

बताया जा रहा है के हनुमान अंश की सफलता को देखने के बाद कुमाऊं क्षेत्र के प्रसिद्ध गोलू देवता की कहानी पर आधारित फिल्म भी जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का नाम बाला गोरिया हो सकता है, जिन्हें गोलू देवता के रुप में भी जाना जाता है।

न्याय के देवता के रुप में होती है पूजा

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोकदेवता गोलू देवता को न्याय के देवता के रुप में पूजा जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, गोलू देवता के दरबार में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें चिट्ठियों में लिखकर अर्पित करते हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में घंटियां चढ़ाकर आभार जताते हैं।

क्या है कहानी?

बाला गोरिया फिल्म की कहानी गोलू देवता जिन्हें गोल्ज्यू महाराज और न्याय के देवता के नाम से भी जाना जाता है, उनपर आधारित होगी। उत्तराखंड की लोककथाओं के अनुसार, चम्पावत के सूर्यवंशी राजा झाल राई की सात रानियाँ थीं, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। जब उनकी आठवीं शादी कलिंगा नामक राजकुमारी से होती है, तो वो कुछ समय बाद ही गर्भवती हो जाती है। ऐसे में जलन के चलते बाकी सातों रानियां जन्म के बाद शिशु को हटाकर उसकी जगह ओखली रख देती है और राजा से कहती है कि रानी ने पत्थर को जन्म दिया। वो सारी रानियां चालाकी से बच्चे को नदी में बहा देती है, लेकिन वो एक मछुआरे के जाल में फंस जाता है। जिसके बाद वो मछुआरा उसका पालन-पोषण करता है।

क्यों कहा जाता है न्याय का देवता?

दरअसल बड़े होने के बाद गोलू को सारी सच्चाई का आभास होता है और वो सातों रानियों का पर्दाफाश करता है। जिसके बाद बड़े होकर गोलू देवता कुमाऊं के राजा बने। वे अपने घोड़े पर सवार होकर गाँव-गाँव जाते थे और गरीब, बेसहारा लोगों को तुरंत न्याय दिलाते थे। उनके दरबार से कोई भी निराश नहीं लौटता था। इसीलिए उन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है।

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव