मनोरंजन

नागा चैतन्या करेंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार डेब्यू, सस्पेंस-थ्रिलर बेस्ड होगी वेब सीरीज

उज्वला धारपवार

मुंबई: साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) आए दिन अपनी एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि नागा चैतन्य  ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ की दिक्कतों को अपने करियर में आड़े नहीं आने दिया। सामंथा से तलाक लेने के बाद अभिनेता कि दोनों फिल्में रिलीज हुई जिनमें  'लव स्टोरी' और 'बंगा राजू' शामिल थी। यह दोनों भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस बीच अब  नागा चैतन्य को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।  अभिनेता बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

निर्देशन विक्रम कुमार की वेब सीरीज से नागा चैतन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार डेब्यू करेंगे। आपको बता दें कि 'यह वेब सीरीज सस्पेंस-थ्रिलर बेस्ड होगी, जिसमें नाग चैतन्य एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी और इसके 8 से 10 एपिसोड होंगे। इस वेब सीरीज में नागा चैतन्य के साथ प्रिया भवानी शंकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि अभी इस वेब सीरीज का नाम तय नहीं किया गया है। 

खैर, इस समय  नागा चैतन्य आगामी फिल्म 'थैंक्या' की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही वो इस वेब सीरीज की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। आपको बता दें कि नागा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में दिखाई देंगे। 

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही