शोभिता धुलिपाला के प्यार में दीवाने हुए नागा चैतन्य 
मनोरंजन

शोभिता धुलिपाला के प्यार में दीवाने हुए नागा चैतन्य, बोले- वो मुझे खूबसूरती से समझती हैं

एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। कुछ महीने पहले नागा चैतन्य के पिता और एक्टर नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर कपल की सगाई की पहली तस्वीरें शेयर की थी।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई हुई थीं। कुछ महीने पहले नागा चैतन्य के पिता और एक्टर नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर कपल की सगाई की पहली तस्वीरें शेयर की थी। एक्टर ने नागा और शोभिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो 8 अगस्त की सुबह 09:42 बजे शोभिता धुलिपाला से हुई।

नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला के प्यार में दीवाने हो गए हैं। एक्टर शादी से पहले अपनी होने वाली दुल्हनिया के बारे में जमकर तारीफ की हैं। मीडिया से बात करते हुए नागा चैतन्य ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट है, बटरफ्लाइज, ज्यादा नहीं। बटरफ्लाइज सिर्फ उस प्लान और लॉजिस्टिक्स की वजह से होती हैं, जो उन दिनों शामिल होती हैं, जैसे मेहमानों की लिस्ट को एक साथ लाना और शादी की दूसरी डिटेल्स एक साथ लाना।

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उसके साथ गहराई से जुड़ता हूं, वो मुझे खूबसूरत से समझती है और मेरे अंदर के खालीपन को भरती है। आगे का सफर शानदार होने वाला है। इस दौरान जब नागा चैतन्य से पूछा गया कि क्या शोभिता धुलिपाला ने उनके बर्थडे के लिए कुछ खास प्लान किया है। इसपर एक्टर ने कहा कि वो सारी प्लानिंग मुझ पर छोड़ देती है, जब तक वो मेरे साथ है, यही मेरे लिए काफी है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का कार्ड हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। वायरल हो रहे नागा और शोभिता के वेडिंग कार्ड में दोनों के पेरेंट्स का नाम भी लिखा हुआ है। नागा और शोभिता के वेडिंग कार्ड में लिखा है कि हमें नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए खुशी हो रही है। इस खास अवसर पर आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद बहुत सराहनीय हैं।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना