नागिन 7 की अपकमिंग एपिसोड (सोर्स : सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Naagin 7 Spoiler: शादी की खुशियां पल में मातम में बदलीं, अनंता के पूरे खानदान पर टूटा मौत का कहर

Ananta Death Naagin 7: ‘नागिन 7’ में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल जाएंगी। गलतफहमी के चलते परमीत अनंता के पूरे परिवार पर हमला कर देता है, जिसमें अनंता और उसका अजन्मा बच्चा मारे जाते हैं।

सोनाली झा

Naagin 7 Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ इन दिनों टीआरपी चार्ट्स पर राज कर रहा है। प्रियंका चहर चौधरी, नमिक पॉल और ईशा सिंह स्टारर इस शो में आने वाला ट्रैक दर्शकों को झकझोर कर रख देने वाला है। कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक छोटी-सी बेवकूफी पूरे खानदान की बर्बादी की वजह बन जाएगी और खुशियों से सजा शादी का मंडप पल भर में श्मशान घाट में तब्दील हो जाएगा।

अब तक आपने देखा कि मंत्री की पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद रवीश की इज्जत बचाने के लिए उसके पिता उसकी शादी अनंता से तय कर देते हैं। उधर, नागिनें लगातार पूर्वी को यह एहसास दिलाने की कोशिश कर रही हैं कि वह कोई आम लड़की नहीं, बल्कि एक नागिन है। हालांकि पूर्वी अब तक इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाई है। इसी बीच आर्यमान अपने भाई की शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हो जाता है, लेकिन परमीत के मन में अनंता के पिता को लेकर शक गहराने लगता है।

नागिन 7 की अपकमिंग एपिसोड

नागिन 7 की अपकमिंग एपिसोड में अनंता की मेहंदी की रस्म के दौरान बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। मेहंदी लगवाते वक्त पूर्वी अपने बॉस आर्यमान के ख्यालों में खो जाती है और सपनों की दुनिया में पहुंच जाती है। आर्यमान के कजिन्स इस मौके का फायदा उठाकर उसके फोन से पूर्वी को मैसेज भेजते हैं और उसे यकीन दिला देते हैं कि आर्यमान उससे प्यार करता है। धोखे में आकर पूर्वी छत पर आर्यमान के सामने अपने दिल की बात कह देती है, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आ जाती है और सबके सामने उसका मजाक उड़ाया जाता है। इससे नागरानी बनने वाली पूर्वी का दिल बुरी तरह टूट जाता है।

पूर्वी-अनंता पर होगा सपेरे को शक

इसी दौरान घर में आए सपेरे को शक हो जाता है कि पूर्वी या अनंता में से कोई एक नागिन है। वह शादी की रस्मों के बीच बीन बजाना शुरू कर देता है। बीन की धुन सुनते ही पूर्वी पर नागिन का असर होने लगता है और वह सबके सामने अपने असली रूप के करीब पहुंच जाती है। हालांकि नागिनें सही वक्त पर उसे वहां से ले जाती हैं, लेकिन भागते वक्त पूर्वी की केंचुली अनंता के हाथ में रह जाती है।

पूर्वी के परिवार पर होगा हमला

यहीं से सबसे बड़ा गलतफहमी का खेल शुरू होता है। परमीत को लगने लगता है कि अनंता ही नागिन है और वह उसे खत्म करने की ठान लेता है। शादी के मंडप में जब पूर्वी का पिता परमीत की सच्चाई सबके सामने लाता है, तो बौखलाया परमीत अपने साथियों के साथ मिलकर अनंता और पूर्वी के पूरे परिवार पर हमला कर देता है। इस खौफनाक हमले में अनंता और उसके अजन्मे बच्चे की मंडप में ही मौत हो जाती है।

पूर्वी की जान बचा लेगी नागलोक की नागिन

हालांकि, नागलोक की नागिनें सही समय पर आकर पूर्वी की जान बचा लेती हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूर्वी को आखिरकार अपनी असली पहचान का एहसास हो जाता है। अब वह सिर्फ पूर्वी नहीं, बल्कि नागिन अनंता बनकर अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए तैयार है। आने वाले एपिसोड्स में ‘नागिन 7’ में बदले और तबाही का तांडव देखने को मिलेगा।

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण