मृणाल ठाकुर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Mrunal Thakur AI Deepfake News: मृणाल ठाकुर ने एआई डीपफेक और अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सीधा कानूनी एक्शन लेने की बात कही।

यति सिंह

Mrunal Thakur AI Deepfake Legal Warning: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के बढ़ते गलत उपयोग और डीपफेक वीडियोज के बढ़ते मामलों ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अब फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी आवाज उठाई है। अपनी पहचान और चेहरे से छेड़छाड़ कर बनाए जा रहे फर्जी कंटेंट को लेकर उन्होंने गहरा गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी अनुमति के बिना उनके चेहरे का उपयोग गैर-कानूनी है। यदि इसे तुरंत नहीं रोका गया, तो वे बिना किसी ढील के सीधे कानूनी कदम उठाएंगी।

मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि उनकी पहचान या चेहरे का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना और उसे इंटरनेट पर फैलाना पूरी तरह से गैर-कानूनी और असहनीय है। मृणाल ने फर्जी वीडियो बनाने और शेयर करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे मेरी ओर से फौरन रोकने का आखिरी और औपचारिक नोटिस समझा जाए। अगर भविष्य में भी उनकी पहचान का कोई गलत उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज भी उठा चुके हैं आवाज

ग्लैमर वर्ल्ड में डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बड़े भारतीय कलाकार अपनी इमेज और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर आवाज उठा चुके हैं। कई सितारों ने अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सीधे कोर्ट का रुख किया है।

इस फेहरिस्त में अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी अभिनेताओं ने डिजिटल मंचों पर कलाकारों की निजता और पहचान की सुरक्षा पर बार-बार जोर दिया है।

बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर हाल ही में ‘डकैत’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। फिलहाल वे फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बन रही भव्य एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राका’ में काम कर रही हैं।

इस महत्वाकांक्षी सिनेमा प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को साल 2027 के दिसंबर महीने तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज