मौनी रॉय (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा

Mouni Roy Divorce Rumours: पति सूरज नांबियार से तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने अपनी दोस्त रूपाली कादयान के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट शेयर किया। मौनी ने उन्हें बहन बताते हुए बेहद प्यार भरा संदेश लिखा।

यति सिंह

Mouni Roy Post: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय आजकल अपनी शादीशुदा जिन्दगी को लेकर काफ़ी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दूरी आती जा रही है।  इसी बीच इंस्टाग्राम पर भावुक होकर मौनी रॉय ने एक पोस्ट किया है। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

मौनी रॉय ने अपनी दोस्त रूपाली कादयान के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में मौनी रॉय और रूपाली कादयान के साथ मस्ती भरे पल शामिल है। मौनी रॉय ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी। रुपाली तुम जैसी भी हो मुझे उसी रूप में पसंद हो। मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं, इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। तुम एक जादूगरनी हो।'

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता

बता दें कि इस पोस्ट से पहले मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। जिससे उनके अलग होने की खबर न ज़ोर पकड़ लिया। खबरों के मुताबिक दोनों अब साथ में नहीं रह रहे। हालांकि, अभी मौनी और सूरज ने तलाक की खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

मौनी रॉय ने कही ये बात

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि सूरज सिर्फ उनके पति ही नहीं, बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। मौनी ने कहा था कि अगर रिश्ते में ईगो आ जाए तो कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। चाहे वो पति-पत्नी का रिश्ता हो या दोस्ती।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

सोशल मीडिया के मुताबिक सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज ने साल 2022 में गोवा में साथ फेरे लिए थे। उनकी ये शादी मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं से हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी उन्हें सोशल मीडिया पर प्रशंसकों न काफी पसंद किया था।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर