शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत के बाद अलग अंदाज में दिखे राज कुंद्रा, नई लग्जरी कार में शिल्पा संग VIDEO वायरल

Raj Kundra News: बिटकॉइन स्कैम केस में बेल मिलने के बाद राज कुंद्रा नई लग्जरी कार में पत्नी शिल्पा शेट्टी को लेने पहुंचे और इस दौरान काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Raj Kundra And Shilpa Shetty New Car Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कथित बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। यह मामला कथित तौर पर करोड़ों रुपये के ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ से जुड़ा बताया जा रहा था।

जमानत मिलते ही राज कुंद्रा कोर्ट परिसर के बाहर मीडिया के कैमरों में कैद हुए। उनके चेहरे पर राहत साफ नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर उनके बाहर आते हुए कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

150 करोड़ के बिटकॉइन का आरोप

इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा ने कथित गेन बिटकॉइन पोंजी स्कीम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन लिए थे। आरोपों के मुताबिक यह डील यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फर्म स्थापित करने से जुड़ी थी। ईडी का दावा था कि यह सौदा पूरा नहीं हुआ, लेकिन बिटकॉइन की रकम कथित तौर पर उनके पास ही रही। इन 285 बिटकॉइन की अनुमानित कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई। हालांकि, इस मामले में अदालत ने फिलहाल उन्हें जमानत दे दी है और आगे की सुनवाई जारी रहेगी।

जमानत के बाद राज कुंद्रा का दिखा अलग अंदाज

जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा का अंदाज भी चर्चा में रहा। वह एक नई लग्जरी कार में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को लेने पहुंचे थे। उनकी इस स्टाइलिश एंट्री के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में राज कुंद्रा काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए। कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं, वहीं उनके समर्थकों ने इसे राहत का पल बताया।

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया’

जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उनका कहना था कि जब उन्होंने कुछ गलत किया ही नहीं, तो जमानत मिलना तय था। उन्होंने इसे भगवान की कृपा बताया और कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।

उनके इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल मामले की जांच प्रक्रिया जारी है और कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ेगी। राज कुंद्रा पहले भी कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। ऐसे में यह नया मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया था। हालांकि जमानत मिलने के बाद उनके परिवार और खासकर शिल्पा शेट्टी के फैंस ने राहत की सांस ली है। अब सभी की नजरें इस केस की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं। आने वाले समय में अदालत में पेश सबूत और दलीलें यह तय करेंगी कि इस पूरे मामले का अंतिम निष्कर्ष क्या होगा।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें