मोनालिसा का ट्रेडिशनल लुक (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सिंदूर, बिंदी और झुमके संग मोनालिसा का दिखा ट्रेडिशनल लुक, गणपति बप्पा से मांगा आशीर्वाद

Monalisa Blessings to Ganpati Bappa: मोनालिसा ने गणेश चतुर्थी पर अपना खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने रानी कलर की साड़ी, हार, झुमके, चूड़ियां, बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया।

सोनाली झा

Monalisa Traditional Look: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन जब भी वह पारंपरिक लुक अपनाती हैं, तो उनका अंदाज फैंस के दिलों को और भी तेजी से जीत लेता है। हाल ही में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल अवतार देखकर प्रशंसक मंत्रमुग्ध हो गए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटोज में मोनालिसा रानी कलर की सुंदर साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसका चौड़ा बॉर्डर ग्रीन कलर का है। उन्होंने अपने पूरे लुक को और आकर्षक बनाने के लिए गले में भारी हार, कानों में बड़े झुमके और हाथों में ग्रीन-गोल्डन चूड़ियों का सेट पहना हुआ है। माथे पर छोटी सी बिंदी और मांग में सिंदूर उनके इस ट्रेडिशनल अवतार को एक दुल्हन जैसी आभा दे रहा है।

मोनालिसा का लुक

मोनालिसा ने अपने हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान दिया है। उन्होंने आधे बालों को खूबसूरती से खुला छोड़ा है और आधे बालों को स्टाइलिश तरीके से बांधा है। इस हेयरस्टाइल ने उनके चेहरे की मुस्कान को और भी ज्यादा निखार दिया। फोटोज की सीरीज में पहली फोटो में वह झुमका पहनती हुई नजर आ रही हैं, दूसरी तस्वीर में पायल पहने दिखाई देती हैं और तीसरी तस्वीर में वह गणपति बप्पा की चौकी के सामने बैठी हुईं, हाथ जोड़कर कैमरे की ओर मुस्कुरा रही हैं। इस भक्ति भाव से भरी झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया।

फैंस का रिएक्शन

मोनालिसा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि गणपति बप्पा हमें आशीर्वाद दें। कुछ ही देर में उनकी इन फोटोज पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। एक फैन ने उनकी सादगी की तारीफ करते हुए लिखा कि देवी जैसी लग रही हो। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि प्योर इंडियन ब्यूटी। इसके अलावा कई फैंस ने उन्हें गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं भी दीं। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा का यह रूप उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जहां वह फिल्मों और टीवी शोज में अपनी अदाओं से जलवा बिखेरती हैं, वहीं इस तरह का पारंपरिक लुक उनकी बहुमुखी छवि को और भी खास बना देता है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी