मोनालिसा ने ‘बिजुरिया’ गाने पर साड़ी में बिखेरा जलवा 
मनोरंजन

मोनालिसा ने ‘बिजुरिया’ गाने पर साड़ी में बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर छाया उनका डांस वीडियो

Monalisa Bijuriya Dance Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ‘बिजुरिया’ गाने पर साड़ी पहनकर डांस करते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

सोनाली झा

Monalisa Dazzles in Saree: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसने कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर धूम मचा दी। इस वीडियो में मोनालिसा ‘बिजुरिया’ गाने पर पारंपरिक साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा वीडियो में हल्की मुस्कान और जोश भरे मूव्स के साथ इस गाने की बीट्स पर झूमती दिखाई देती हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि थोड़ा डांसिंग मूड में... शॉट्स के बीच में और आखिर में इस गाने पर साड़ी में डांस करना। उनका यह देसी और एलिगेंट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है बिजुरिया

मोनालिसा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आपका हर अंदाज दिल जीत लेता है। वहीं दूसरे ने कहा कि बिजुरिया गाने पर आप और भी बिजलियों जैसी लग रही हैं। ‘बिजुरिया’ गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स इस गाने पर अपने रील्स बना रहे हैं और इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं। यह गाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

1999 के सुपरहिट गाने का नया वर्जन

‘बिजुरिया’ गाने को मशहूर सिंगर्स सोनू निगम और असीस कौर ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इसका संगीत तनिष्क बागची और रवि पवार ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल सोनू निगम और तनिष्क बागची ने मिलकर लिखे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘बिजुरिया’ कोई नया गाना नहीं है, बल्कि यह 1999 में रिलीज हुए सोनू निगम के म्यूजिक एल्बम ‘मौसम’ का सुपरहिट ट्रैक है। उस समय यह गाना युवाओं के बीच जबरदस्त हिट हुआ था। पुराने गाने के संगीतकार रवि पवार ही थे, जिन्होंने इस बार इसके नए वर्जन में भी अपना योगदान दिया है।

फिल्म को मिल रही तारीफें

इस गाने के साथ-साथ इसकी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी काफी चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अपने मनोरंजक कंटेंट व शानदार म्यूजिक के चलते दर्शकों को खूब भा रही है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर