मोहनीश बहल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Mohnish Behl Birthday: विलेन बनकर सुने ताने, मोहनीश बहल ने संस्कारी भइया बनकर पाया प्यार

मोहनीश बहल ने फिल्म 'बेकरार' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, मोहनीश की पहली फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद एक्टर की कई फिल्में फ्लॉप होते गई। ऐसे में एक्टर ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल का जन्म 14 अगस्त, 1961 को मुंबई में हुआ था। मोहनीश बहल आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहनीश बहल ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्में से किया था। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब उनका निभाया हर किरदार दर्शकों को पसंद आने लगा था। मोहनीश बहल काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

मोहनीश बहल ने अपना करियर साल 1983 में आई फिल्म बेकरार से शुरू किया था। इस फिल्म में वो सपोर्टिंग एक्टर के किरदार में नजर आए थे। मोहनीश की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद उनका करियर भी ठप्प पड़ गया और एक के बाद एक उनकी कई फिल्में फ्लॉप रही। ऐसे में एक दिन एक्टर ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था।

मोहनीश बहल को एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में अपने और खीच लिया। मोहनीश को सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में मोहनीश ने विलेन का किरदार निभाया। फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ खूब पंगे लिए थे। मोहनीश फिल्मों में ज्यादातर निगेटिव किरदार के जरिए अपनी पहचान बनाई हैं। हालांकि, संस्कारी भइया के रोल में भी लोगों ने उन्हें एक्सेप्ट किया और कई अलग-अलग किरदारों के जरिए मोहनीश ने अपनी प्रतिभा साबित की।

मोहनीश ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'हम साथ-साथ हैं' , 'हम आपके हैं कौन', 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'शादी करके फंस गया यार' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं बड़े पर्दे के अलावा मोहनीश ने टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। एक्टर ने टीवी शो 'संजीवनी' समेत कई हिट सीरियल्स में नजर आए थे। अभी भी मोहनीश एक्टिंग की दुनिया में काफी सक्रिय है। आखिरी बार एक्टर को फिल्म ‘पानीपत’ में देखा गया था।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन