Vishal Dadlani Concert Postponed: विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, शो पोस्टपोन कर पहुंचे अस्पताल

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकरी विशाल ददलानी ने खुद दी है। विशाल के साथ हुए हादसे की फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई मगर उम्मीद की जा रही है कि वो ठीक होंगे।
Vishal Dadlani Concert Postponed: विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, शो पोस्टपोन कर पहुंचे अस्पताल
विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट
Updated on

मुंबई: म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में सिंगर फैंस के साथ पुणे में एक इवेंट करने वाले थे, जो अब कैंसल हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद विशाल ददलानी ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर बताया कि एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। विशाल के साथ हुए हादसे की फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई मगर उम्मीद की जा रही है कि वो ठीक होंगे।

विशाल ददलानी को लेकर अभी केवल इतनी जानकारी सामने आई है कि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं शो की बात करें तो पोस्टपोन होने के बाद दूसरी डेट को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। फैंस भी सिंगर के बारे में अधिक जानना चाह रहे हैं। बता दें कि कॉन्सर्ट में उनके साथ शेखर भी परफॉर्म करने वाले थे। विशाल-शेखर की जोड़ी की बात करें, तो दोनों ने बॉलीवुड में कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं।

विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पर एक स्टेटमेंट लिखा है। इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने पुणे कॉन्सर्ट की डेट में आए बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मेरा छोटा-सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा। मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा। विशाल के साथ ही ऑर्गेनाइजर्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी है। ये कॉन्सर्ट 2 मार्च को होने वाला था और दूसरी डेट पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

विशाल ददलानी के इवेंट अर्बन शोज ऑर्गेनाइज करा रहे थे। अर्बन शोज ऑर्गेनाइज ने अपने अकाउंट पर भी इसकी जानकरी शेयर करते हुए लिखा था कि हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि 2 मार्च 2025 को होने वाला फेसम जोड़ी विशाल और शेखर का म्यूजिक शोज पोस्टपोन हो गया है। उन्होंने आगे बताया कि विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए शोज की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com