मोहित सूरी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मोहित सूरी ने 'सैयारा' की सक्सेस पर की खुलकर बात, बताया क्यों नहीं मिल रहे थे आशिकी 2 के लिए सिंगर्स

Saiyaara Movie: सैयारा के निर्देशक मोहित सूरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि आशिकी 2 के लिए उन्हें सिंगर मिलना बेहद मुश्किल हो गया था।

स्नेहा मौर्या

Mohit Suri Movies Saiyaara: फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है। इसके फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। मोहित सूरी ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने मिलकर बहुत सोच समझ कर फिल्म और इसका म्यूजिक तैयार किया।

मोहित और यशराज फिल्म्स अपने म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। सैयारा के लिए जब उन्हें साइन किया गया तो क्या उन पर दोनों विरासतों को निभाने और एक चार्टबस्टर एल्बम देने का प्रेशर था? इस पर विस्तार से मोहित सूरी ने एक स्पेशल इंटरव्यू में खुलकर बात की।

मोहित सूरी ने फिल्मों पर की खुलकर बात

मोहित ने कहा कि उन पर ऐसा कोई प्रेशर नहीं था, लेकिन वे इसको लेकर काफी अलर्ट थे। ऐसा ही कुछ 'आशिकी-2' के साथ भी हुआ था। उसे बनाने के लिए उन्हें थोड़ा प्रेशर का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में उसे असानी से सब हैंडल कर लिया और वो एक हिट एल्बम बन गई।

मोहित सूरी ने मीडिया बात करते हुए कहा है कि मैं अक्सर इस प्रेशर को लेना पसंद नहीं करता, खासकर किसी और चीज के लिए। जब मैंने अपना करियर शुरू किया था और म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘विशेष फिल्म’ बैनर के साथ काम कर रहा था, तब भी मेरे साथ यही प्रॉब्लम थी। फिर जब मैं 'आशिकी 2' बना रहा था, तो मुझ पर 'आशिकी' के अनुसार काम करने का पूरा प्रेशर था। इसलिए कोई भी जाना-माना निर्देशक वास्तव में इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता था।

उन्होंने आगे कहा है कि और आखिर में, जब आप ऐसा करते हैं, तो मुझे लगता है कि आपको इस समय जो करना है, उस पर फोकस करना चाहिए। जैसा कि फिल्म का एक डायलॉग है, 'मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि अतीत में क्या हुआ था या क्या होने वाला है।' आपको आज के लिए म्यूजिक बनाना होता है। इसलिए मैंने ऐसा करने का फैसला किया।"

म्यूजिक आर्टिस्ट को लेकर कही ये बात

मोहित कहते हैं, हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आए और फिर भी हमने जो बनाया है, उसे बनाने में कामयाब रहे। लेकिन मैं वाईआरएफ का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे उस तरह म्यूजिक बनाने दिया जैसा मैं आमतौर पर करता हूं। यह पहली बार है जब वे कई म्यूजिक आर्टिस्ट और कई राइटर्स के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन यह सबसे अच्छी बात है। मेरे निर्माताओं ने मेरी समझ को समझा और मुझे वैसा ही रहने दिया। ऐसा करने के लिए, आप जानते हैं, बहुत सोच-विचार और बहुत विनम्रता की जरूरत होती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी