मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई आते ही टैक्सी ड्राइवर ने लगाया था चुना 
मनोरंजन

Mithun Chakraborty: मुंबई आते ही ठगे गए थे मिथुन, टैक्सी वाले ने कराया था शहर का दर्शन

Taxi Driver: मिथुन चक्रवर्ती इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मुंबई आते ही वह ठगे गए थे।

अनिल सिंह

StartFragment

Mithun Chakraborty Mumbai First Visit: मिथुन चक्रवर्ती मुंबई में हीरो बनने आए थे, लेकिन मुंबई आते ही वह ठग लिए गए। खुद मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई की पहली यात्रा का बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया है और बताया है कि मुझे जहां जाना था मैं वहां से 2 मिनट की दूरी पर था, लेकिन टैक्सी ड्राइवर ने मुझे मुंबई का दर्शन कर दिया। मिथुन चक्रवर्ती इस समय अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म जल्दी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर खूब विवाद भी हुआ है।

मिथुन चक्रवर्ती की अपकमिंग फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी रही। पश्चिम बंगाल में फिल्म को लेकर विवाद हुआ। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

मिथुन को टैक्सी वाले ने बनाया था बेवकूफ

Navbharattimes.com को दिए गए इंटरव्यू मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म द बंगाल फाइल्स के बारे में और खुद से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा किए। मुंबई की पहली यात्रा पर बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तो एक टैक्सी वाले ने उन्हें बेवकूफ बना दिया था। माटुंगा पहुंचने के लिए 2 मिनट की ड्राइव थी, लेकिन वह टैक्सी ड्राइवर उन्हें वहां से जुहू ले गया। जब मिथुन चक्रवर्ती ने एक पुलिस वाले से एड्रेस पूछा, तो पुलिस वाले ने बोला यहां क्या कर रहे हो? यह तो जुहू है। मिथुन चक्रवर्ती ने बताया टैक्सी वाला मुझसे पैसे ऐंठ रहा था, खैर वह भी एक दौर था, उसके बाद भी संघर्ष ने पीछा नहीं छोड़ा। मैं कई दिनों तक भूखा भी रहा। फुटपाथ पर भी सोया। वह बातें फिर किसी और दिन।

मेरे काम को देखो, मेरा डांस देखो

बातचीत के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी बताया कि वह अपनी बायोपिक बने नहीं देना चाहते, क्योंकि उनका संघर्ष इतना कठिन रहा है कि लोग बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। अपने रंग को लेकर भी उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि रंग की वजह से फिल्म मेकर्स उनसे दूर भागते थे, लेकिन तब वह लोगों को कहा करते थे कि मेरे रंग पर मत जाओ मेरे काम को देखो, मेरा डांस देखो।

EndFragment

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद