निकिता पोरवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

गहरे रंग, गोल्ड ज्वेलरी और धोती-स्टाइल ड्रेप, डांसेज ऑफ द वर्ल्ड में निकिता पोरवाल ने मीनाक्षी बन जीता दिल

Nikita Porwal Look: मिस वर्ल्ड 2026 में भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं निकिता पोरवाल ने 'डांसेज ऑफ द वर्ल्ड' में 'मीनाक्षी' से प्रेरित शाही लुक पेश किया। आउटफिट में भारतीय परंपरा का शानदार मेल दिखा।

सोनाली झा

Nikita Porwal Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 में भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं निकिता पोरवाल ने 'डांसेज ऑफ द वर्ल्ड' के मंच पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। इस खास मौके के लिए निकिता ने ऐसा लुक चुना, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं, कला, भक्ति और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिला। उन्होंने अपने इस लुक को रंगों की देवी 'मीनाक्षी' से प्रेरित बताया है।

निकिता पोरवाल ने सोशल मीडिया पर अपने इस खास लुक की तस्वीरें और इसके पीछे की कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि 'डांसेज ऑफ द वर्ल्ड' के लिए उन्होंने डिजाइनर तोरानी का तैयार किया हुआ आउटफिट पहना था, जो रंगों की देवी 'मीनाक्षी' से प्रेरित था। इस ड्रेस में गहरे रंगों के साथ बारीक कढ़ाई और हाथ से की गई टपका डिटेलिंग देखने को मिली। आउटफिट का धोती-स्टाइल ड्रेप और फ्लोई सिल्हूट इसे पारंपरिक होने के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देता है।

गोल्ड ज्वेलरी ने बढ़ाया रॉयल लुक

निकिता के इस पूरे लुक को और खास बनाने में ज्वेलरी की भी अहम भूमिका रही। Amama Jewels ने उनके लिए गोल्ड बस्टियर, झुमके, सिर का आभूषण और बॉडी ज्वेलरी तैयार की। सोने की इस ज्वेलरी ने उनके पूरे पहनावे को रॉयल और शानदार अंदाज दिया। रंग-बिरंगे आउटफिट के साथ गोल्ड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन भारतीय विरासत और शाही अंदाज को खूबसूरती से सामने लाता नजर आया।

हर डिटेल में दिखी भारतीय कहानी

निकिता ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें इस लुक की सबसे खास बात यह लगी कि इसमें हर चीज एक कहानी कहती है। रंग, सजावट, चाल-ढाल और कारीगरी मिलकर देवी की उस शाश्वत भावना को दर्शाते हैं, जो शक्तिशाली होने के साथ शालीन और जीवन से भरपूर है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का एक तरीका था।

दुनिया के मंच पर भारत को साथ लेकर चल रही हूं

निकिता पोरवाल ने कहा कि ऐसे मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करना बेहद खास एहसास है, जहां दुनियाभर के लोग अलग-अलग संस्कृतियों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। उनके मुताबिक, वह अपने हर कदम के साथ अपने देश और अपनी संस्कृति का एक छोटा सा हिस्सा लेकर चल रही हैं। 'डांसेज ऑफ द वर्ल्ड' के मंच पर उनका यह लुक परंपरा को आधुनिक अंदाज में पेश करने की कोशिश नजर आया।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत