आलिया भट्ट और ओपल सुचाता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Miss World 2025 बनीं ओपल सुचाता ने जताई इस एक्ट्रेस के लिए दीवानगी, बताया कौन-सी फिल्म है फेवरेट

बीते दिन मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीत का ताज अपने सिर सजाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट की वह बड़ी फैन हैं और वह उनकी फिल्म भी देख चुकी हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 31 मई को तेलंगाना में भव्य रूप से किया गया, जहां थाईलैंड की ओपल सुचाता ने शानदार जीत हासिल करते हुए मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। ये थाईलैंड के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा, क्योंकि देश ने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

अपनी जीत के बाद ओपल सुचाता ने भारतीय मीडिया से खास बातचीत में कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में काम करने की इच्छा रखती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किसी बॉलीवुड स्टार को पसंद करती हैं या उनके साथ काम करना चाहेंगी, तो उन्होंने बड़ी ही मासूमियत और उत्साह के साथ जवाब दिया, "मैं सिर्फ आलिया भट्ट को जानती हूं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।"

ओपल ने आगे कहा कि उन्होंने आलिया भट्ट की चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' देखी है और वह उनके अभिनय से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि यदि मौका मिले तो वह बॉलीवुड में आलिया के साथ या उनके जैसी अदाकारा के साथ काम करना पसंद करेंगी।

इतना ही नहीं, मिस वर्ल्ड बनने के बाद ओपल सुचाता ने अपने नाम को लेकर भारत से जुड़ा भावनात्मक कनेक्शन भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा से पता था कि उनका नाम भारतीय भाषा से मेल खाता है। ओपल ने कहा, "मुझे खुशी है कि मेरा नाम भारत

ओपल ने यह भी बताया कि जब वह बोधगया में थीं और वहां भिक्षु मंत्रों का जाप कर रहे थे, तो वह भी उनके साथ वही प्रार्थना दोहरा पा रही थीं। उन्होंने भावुक होकर कहा, "मुझे पहले से ही महसूस होता था कि मेरा नाम भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ा है। अब भारत में इस नाम के साथ ताज जीतना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।"

ओपल सुचाता न केवल खूबसूरती और आत्मविश्वास की मिसाल बनीं, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह जल्द ही बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाती हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट