मैक्सिको की फातिमा बोश ने जीता ताज 
मनोरंजन

Miss Universe 2025: मैक्सिको की फातिमा बोश ने जीता ताज, भारत की मनिका विश्वकर्मा रहीं इस नंबर पर

Fatima Bosh Winner: मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब मैक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने जीत लिया। 90 से अधिक देशों को पछाड़ते हुए उन्होंने अपने आत्मविश्वास और दमदार जवाबों से यह ताज हासिल किया।

सोनाली झा

Miss Universe 2025 Winner: मिस यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले इस बार शानदार ग्लैमर, हाई-वोल्टेज इमोशंस और रोमांचक पलों से भरपूर रहा। दुनिया के 90 से अधिक देशों की दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए मैक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने इस साल का ताज अपने नाम कर लिया। फातिमा का यह खिताब जीतना सिर्फ उनकी जीत नहीं, बल्कि उस विवाद के खिलाफ एक प्रतीकात्मक संदेश भी है, जिसमें उन्हें सैश सेरेमनी के दौरान ‘डंबहेड’ कहकर संबोधित किया गया था। फिनाले में उनकी आत्मविश्वास से भरी उपस्थिति और मजबूत जवाबों ने उन्हें इस सम्मान तक पहुंचाया।

फातिमा बोश ने टॉप-5 राउंड में महिलाओं के मुद्दों पर बेहद दमदार तरीके से अपनी बात रखी। उनसे पूछा गया कि 2025 में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौतियाँ क्या हैं और मिस यूनिवर्स के रूप में आप क्या बदलाव ला सकती हैं? इस पर फातिमा बोश ने कहा कि मैं अपनी आवाज उन्हीं के लिए इस्तेमाल करूंगी, जो अपनी आवाज बुलंद नहीं कर पातीं। हम महिलाएं बहादुर हैं और इतिहास बदलने की क्षमता रखती हैं।

फातिमा बोश ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज

फातिमा बोश का यह जवाब दर्शकों और जजों दोनों के दिल में उतरा और उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने में अहम साबित हुआ। इस साल का टॉप-5 बेहद स्ट्रॉन्ग रहा। थाइलैंड की प्रवनीर सिंह फर्स्ट रनर-अप रहीं। वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि फिलीपींस की आतिसा मनालो ने चौथा स्थान हासिल किया। कोट दी’वोआर की ओलिविया यासे टॉप-5 की पांचवीं फाइनलिस्ट बनीं।

टॉप-12 में शामिल नहीं हो सकीं मनिका विश्वकर्मा

भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उन्होंने प्री-कॉम्पिटिशन स्कोरिंग के आधार पर टॉप-30 में जगह बनाई। टॉप-30 में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, लेकिन स्विमसूट और सेमीफाइनल राउंड में पर्याप्त स्कोर न होने के कारण वे टॉप-12 में प्रवेश नहीं कर सकीं। इसके बावजूद, मनिका ने अपनी कॉन्फिडेंस, ग्रेस और सशक्तिकरण के संदेश के साथ भारत का सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व किया।

ग्लोबल पेजेंट्स की दुनिया

मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ग्लोबल पेजेंट्स में गिना जाता है। हर साल इसका आयोजन मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा किया जाता है और यह प्रतियोगिता सौंदर्य, बुद्धिमत्ता और सामाजिक कार्य से जुड़े मुद्दों पर प्रतिभागियों को मंच देती है। इस बार फातिमा बोश का मिस यूनिवर्स 2025 बनना दुनिया भर की महिलाओं के लिए हौसला बढ़ाने वाला संदेश माना जा रहा है कि आत्मविश्वास और सही सोच किसी भी विवाद या मुश्किल से अधिक मजबूत साबित हो सकती है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा