फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ का पटना में जलवा, कालीन भैया-मुन्ना भैया-गुड्डू पंडित को साथ देख एक्साइटेड हुए फैंस

Mirzapur The Movie Promotion: 'मिर्जापुर द मूवी' के प्रमोशन के सिलसिले में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु पटना पहुंचे। इस खास इवेंट के वीडियो सामने आने के बाद फैंस का क्रेज चरम पर पहुंच गया है।

यति सिंह

Mirzapur Movie Update: ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली फेमस क्राइम थ्रिलर सीरीज 'मिर्जापुर' अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फ्रैंचाइज की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट ने देश के अलग-अलग शहरों में जाकर जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फिल्म के मुख्य कलाकार पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना के इस खास इवेंट से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है। कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की इस त्रिमूर्ति को एक साथ देखकर प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पटना पहुंचे स्टार्स ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में तीनों कलाकारों को एक साथ मंच शेयर करते हुए देखा जा सकता है। पटना में आयोजित इस प्रमोशनल इवेंट में फैंस की भारी भीड़ अपने चहेते स्टार्स की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आई। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु ने भी वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और फिल्म को लेकर उनकी क्रेज को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं और अपने पसंदीदा किरदारों को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जानिए फिल्म के ट्रेलर में क्या है खास

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने आए ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है। इस बार भी कहानी का मुख्य केंद्र मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा जमाने की खूनी जंग ही है। हालांकि इस बार लड़ाई का दायरा केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कहानी नए इलाकों जैसे कि रेगिस्तान के बड़े कैनवास तक फैलती हुई दिखाई देगी। इतना ही नहीं, सियासत की गद्दी की इस खतरनाक दौड़ में कई नए दावेदारों की धमाकेदार एंट्री होने वाली है जो पुराने समीकरणों को चुनौती देंगे। नया सिनेमाई दुनिया और नए किरदार इस थ्रिलर को और भी रोमांचक बनाने का काम करेंगे।

सितारों से सजी टीम और रिलीज की तारीख

'मिर्जापुर द मूवी' में बॉलीवुड और ओटीटी इंडस्ट्री के कई दिग्गजों की टोली नजर आने वाली है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल के अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता शेखर गौड़ जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

साथ ही मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, अनंग्शा बिस्वास और सुशांत सिंह भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे। दर्शकों का यह लंबा इंतजार बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को पूरे देश के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?