मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना रिलीज  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना

Mirzapur The Movie Update: 'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज कर दिया है। गाने में मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया का अंदाज देखने को मिल रहा है।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie Do Numberi Song: ओटीटी पर जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली चर्चित क्राइम सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फैंस के लिए खास सरप्राइज देते हुए फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज कर दिया है। इस गाने में एक बार फिर मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया का वही पुराना भौकाल देखने को मिल रहा है, जिसने वेब सीरीज को देशभर में लोकप्रिय बनाया था।

फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने को मशहूर हिप-हॉप आर्टिस्ट प्रवीण ढांडा, जिन्हें फैंस ढांडा न्योलीवाला के नाम से जानते हैं, ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने ही इसके बोल लिखे हैं और संगीत भी तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो में ढांडा अपने खास अंदाज में परफॉर्म करते नजर आते हैं, जबकि बीच-बीच में फिल्म के कई दमदार सीन्स की झलक दिखाई गई है। गाने में मुन्ना भैया, गुड्डू भैया, कालीन भैया और रति शंकर शुक्ला का दमदार अंदाज देखने को मिलता है।

फिल्म में जुड़े कई नए चेहरे

'मिर्जापुर द मूवी' में इस बार कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। सबसे बड़ा नाम अभिनेता रवि किशन का है, जो वेब सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा 'पंचायत' से लोकप्रिय हुए जितेंद्र कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। वह फिल्म में बबलू पंडित का किरदार निभा रहे हैं और इस भूमिका में उन्होंने विक्रांत मैसी की जगह ली है। वहीं अभिनेत्री सोनल चौहान की एंट्री भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है।

ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार

'मिर्जापुर द मूवी' का टीजर पहले ही दर्शकों को पसंद आ चुका है और अब 11 अगस्त को रिलीज होने वाले ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए 'मिर्जापुर' के तीनों सीजन को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था। अब मेकर्स उसी लोकप्रियता को बड़े पर्दे पर दोहराने की तैयारी में हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते