पंकज त्रिपाठी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘मिर्जापुर 4’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज, कालीन भैया की दमदार वापसी से मचेगा तहलका!

पकंज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर के 4वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सीरीज को लेकर अपडेट सामने आई कि जल्द ही कालीन भैया की वापसी होने वाली है और एक बार फिर कालीन भैया सत्ता पर अपना दबदबा बनाएंगे।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: ओटीटी प्लेटफॉर्म के दर्शकों के बीच अगर किसी वेब सीरीज का सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है, तो वो ‘मिर्जापुर’ का चौथा सीजन है। इस क्राइम-थ्रिलर ड्रामा ने अपने पहले तीन सीजन से फैंस का दिल जीत लिया है और अब सभी को बेसब्री से ‘मिर्जापुर 4’ का इंतजार है। इस सीरीज ने न सिर्फ अपनी कहानी और दमदार डायलॉग्स से दर्शकों को बांधे रखा, बल्कि इसके कलाकारों ने और खासकर पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर अहम छाप छोड़ी।

दरअसल, पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाया गया किरदार कालीन भैया इस सीरीज का सबसे चर्चित और प्रभावशाली किरदार रहा है। ‘मिर्जापुर 3’ के अंत में जिस तरह कालीन भैया ने शरद शुक्ला को हराकर एक बार फिर सत्ता की ओर कदम बढ़ाया, उसने चौथे सीजन के लिए दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर 4’ में कालीन भैया की सत्ता में वापसी के साथ-साथ गद्दी की जंग और भी तीखी होने वाली है।

कालीन भैया लाएंगे एक नया ट्विस्ट

कहानी में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स आने की उम्मीद की जा रही है। कालीन भैया के अंडरवर्ल्ड पर दोबारा राज करने की कोशिशों के बीच खून-खराबा, धोखा और बदले की कहानी और भी खतरनाक मोड़ ले सकती है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि चौथे सीजन में उनका किरदार पहले से भी ज्यादा खतरनाक और रणनीतिक रूप में नजर आएगा।

इस सीरीज में अली फजल का ‘गुड्डू पंडित’ वाला किरदार भी उतना ही दमदार रहा है। उनके और कालीन भैया के बीच की जंग इस बार तहलका मचा सकती है। ऐसे में दर्शकों को सबसे ज्यादा यह देखने की एक्साइटमेंट है कि आखिर मिर्जापुर की गद्दी पर किसका कब्जा होता है।

कब रिलीज होगी वेब सीरीज

बता दें, ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर अभी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो यह मोस्ट अवटेडे सीजन 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकता है। ऐसे में एक बार फिर ‘मिर्जापुर 4’ आपके लिए क्राइम, पॉलिटिक्स और इमोशन्स से भरपूर सीरीज से एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज लेकर आने के लिए तैयार है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम