मिनी माथुर  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात

The Alliance Winner: कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' को अपना पहला विजेता मिल गया है। मिनी माथुर ने फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली।

अपूर्वा नायक

Mini Mathur Wins The Alliance: अमेजन प्राइम पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो द अलायंस का आखिरी पड़ाव पूरा हो गया है। द अलायंस के पहले सीजन को एक्टर कुणाल खेमू ने होस्ट किया है।

द अलायंस के फिनाले राउंड में अली गोनी, रूही दोसानी और मिनी माथुर के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए दमदार मुकाबला हुआ था। जिसमें डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने द अलायंस के विनर का खिताब अपने नाम किया है। साथ ही मिनी माथुर ने प्राइस मनी के तौर पर 50 लाख रुपये भी अपने नाम किए है।

फिनाले में दिखाया दम

फिनाले में मिनी माथुर, अली गोनी और रूही दोसानी के बीच टफ कॉम्पीटिशन देखने को मिला। लास्ट टास्क में तीनों को बॉल इकट्ठा कर पुल तैयार करना था और तय प्लेटफॉर्म पर तीन गेंदों का संतुलन बनाते हुए वॉल्ट खोलने का कोड हासिल करना था। मिनी ने सबसे पहले तीनों कोड जुटाकर बाजी मार ली, जबकि अली गोनी दो कोड ही हासिल कर सके और फर्स्ट रनर-अप रहे।

सेमीफाइनल जीतकर बनाई थी फाइनल में जगह

अली गोनी पहले से ही ‘एस ऑफ द वीक’ बनने के कारण फाइनल में पहुंच चुके थे। वहीं सेमीफाइनल में मिनी माथुर ने कुशल टंडन को हराया और रूही दोसानी ने नीति टेलर को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद तीनों के बीच हुए मुकाबले में मिनी ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फिनाले में देखने को मिला हाई-वोल्टेज ड्रामा

ग्रैंड फिनाले के दौरान पहले एलिमिनेट हो चुके कई कंटेस्टेंट्स की वापसी ने माहौल को और गर्मा दिया। डेजी शाह ने वंशज सिंह के पुराने बयान पर नाराजगी जताई, जबकि सीमा सजदेह ने भी कुछ प्रतिभागियों की टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद तीनों फाइनलिस्ट के पूरे सफर की झलक भी दर्शकों को दिखाई गई।

जीत के बाद क्या बोलीं मिनी माथुर?

ट्रॉफी जीतने के बाद मिनी माथुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह जीत महिलाओं को अपने सपनों पर विश्वास करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। पूरे सीजन में उनके संतुलित गेमप्ले, रणनीति और हर चुनौती के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता की काफी सराहना हुई।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी