माइली साइरस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अब तक निक जोनस को नहीं भूल पाई हैं एक्स गर्लफ्रेंड, ग्रैमी विनर ने बताई ब्रेकअप की वजह?

हाल ही में इंटरनेशनल पॉप स्टार माइली साइरस ने एक पॉडकास्ट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड निक जोनास को लेकर दिल खोलकर बात की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: सेलेब्स की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है और इन दिनों एक पुरानी जोड़ी फिर से सुर्खियों में है। जी हां, बात हो रही है हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास की। हाल ही में माइली ने एक पॉडकास्ट के दौरान निक संग अपने पुराने रिश्ते को लेकर कुछ खुलासे किए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, माइली साइरस और निक जोनास का रिश्ता कभी हॉलीवुड में सबके खास मुद्दा हुआ करता था। दोनों की मुलाकात डिज्नी चैनल के दिनों में हुई थी और 2006 से 2007 के बीच दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद 2009 में भी दोनों के बीच कुछ समय के लिए नजदीकियां आई थीं। फैंस ने इस जोड़ी को प्यार से "नाइली" नाम दिया था।

एक्स गर्लफ्रेंड ने बताई निक जोनस से ब्रेकअप की वजह पॉडकास्ट 'एवरी सिंगल एल्बम' में माइली ने बताया कि जब निक ने उनसे दूरी बनाई, तो वह टूट सी गई थीं। उन्होंने अपने दर्द को 2010 में आए एल्बम ‘कैंट बी टेम्ड’ के गाने ‘टेक मी अलॉन्ग’ में बयां किया था। माइली के मुताबिक, उस वक्त निक ने उनके साथ टूर करने के बजाय अपने भाईयों के साथ जोनास ब्रदर्स टूर को चुना था, जिससे उन्हें काफी ठेस पहुंची थी।

उन्होंने कहा, “निक स्टीवी वंडर के साथ परफॉर्म कर रहे थे और मुझे ऐसा कोई मौका नहीं मिला। मुझे नहीं समझ आया कि वह मेरे साथ क्यों नहीं परफॉर्म करना चाहते थे।”

हालांकि, माइली ने साफ किया कि आज भी वह निक और उनके परिवार के लिए इज्जत रखती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मुझे निक पसंद हैं। वह अब शादीशुदा हैं, एक प्यारी बेटी के पिता हैं और हम सब अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन नाइली हमेशा के लिए!”

माइली के अब अच्छे दोस्त हैं निक

माइली ने यह भी चुटकी ली कि आज भी निक और उनके एक्स-हसबैंड लियाम हेम्सवर्थ उनके कमेंट्स में ताने सुनते होंगे। उन्होंने यह खुलासा भी किया कि अब निक से उनकी अच्छी दोस्ती है और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

फिलहाल माइली अपने नए एल्बम 'समथिंग ब्यूटीफुल' को लेकर चर्चा में हैं, जो 30 मई को रिलीज हो चुका है। इसे उन्होंने "पॉप ओपेरा" का नाम दिया है। खास बात ये है कि इस एल्बम के साथ एक फिल्म भी जून में रिलीज होने वाली है, जो उनके फैंस के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए