Highlights
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में सिंगर मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक पहुंचे।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि मीका सिंह हर दो-तीन महीने में उनके लिए कुछ न कुछ भेजते रहते हैं।
मीका सिंह ने एक बार अमिताभ बच्चन के घर बड़ा ओरिजिनल पियानो भिजवाया था।
Mika Singh Piano Gift: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में अक्सर सितारे पहुंचते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में सिंगर मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक ने शो में शिरकत की। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह की दरियादिली का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
बिग बी ने बताया कि मीका सिंह ने उनके घर पर एक बड़ा सा ओरिजिनल पियानो भिजवा दिया था। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि वह जहां भी जाते हैं, वहां कुछ न कुछ धमाका जरूर करते हैं। बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मीका सिंह के आने पर कोई बड़ा धमाका न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। सिंगर की कुछ आदतें बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उनके तोहफे काफी बड़े और हैरान करने वाले होते हैं।
अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह की दरियादिली का जिक्र करते हुए बताया कि सिंगर हर दो-तीन महीने में उनके लिए कुछ न कुछ भेजते रहते हैं। हालांकि, उनके तोहफे सामान्य नहीं होते। बिग बी ने बताया कि एक बार मीका सिंह ने उनके घर एक बड़ा सा ओरिजिनल पियानो भिजवा दिया था, जिसे एक बड़ी पेटी में गाड़ी के जरिए पहुंचाया गया।
अमिताभ बच्चन ने इस घटना को याद करते हुए मजाकिया अंदाज में इसे 'भयंकर' चीज बताया। उनकी यह बात सुनकर शो में मौजूद दर्शक और मेहमान हंस पड़े। इस दौरान तालियों की गूंज भी सुनाई दी। मीका सिंह की इस दरियादिली ने एक बार फिर दिखाया कि वह अपने करीबी लोगों को खास तोहफे देने से पीछे नहीं हटते।
अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह की गायकी की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन ने भी मीका की आवाज की खासियत पर ध्यान दिया है। बिग बी के मुताबिक, मीका की आवाज बाकी गायकों से अलग है और जब वह गाते हैं, तो बेहद सुहानी लगती है। उन्होंने दलेर मेहंदी की गायकी का भी जिक्र किया।
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक ने अपने गानों से समां बांध दिया। दोनों गायकों ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की, वहीं बिग बी ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की। शो का यह खास एपिसोड मनोरंजन, संगीत और दिलचस्प किस्सों से भरपूर रहा।