विजय वर्मा की मटका किंग (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Vijay Varma Series: ‘मटका किंग’ में दिखेगा मटका जुए का साम्राज्य, विजय वर्मा निभाएंगे दमदार किरदार

Matka King 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 1960 के बॉम्बे पर आधारित इस सीरीज में विजय वर्मा एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो ‘मटका’ जुए के जरिए अपनी पहचान बनाता है।

सोनाली झा

Vijay Varma Web Series Matka King: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार नई और दिलचस्प कहानियां देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में मटका किंग दर्शकों के लिए एक खास पेशकश लेकर आ रही है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह सीरीज 17 अप्रैल को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसे भारत सहित दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा।

‘मटका किंग’ की कहानी 1960 के दशक के बॉम्बे (अब मुंबई) पर आधारित है, जब शहर तेजी से बदल रहा था। उस दौर में समाज, कारोबार और जीवनशैली में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में एक कपास व्यापारी ‘मटका’ नाम का जुए का सिस्टम शुरू करता है, जो धीरे-धीरे अमीरों के खेल से निकलकर आम जनता तक पहुंच जाता है और एक बड़े नेटवर्क का रूप ले लेता है।

विजय वर्मा निभा रहे हैं मुख्य किरदार

इस सीरीज में विजय वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो ब्रिज भट्टी नाम के किरदार को निभा रहे हैं। ब्रिज भट्टी एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति है, जो समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है। उसकी यह यात्रा उसे ताकत, पैसा और शोहरत तो देती है, लेकिन इसके साथ कई खतरे और चुनौतियां भी सामने लाती है।

दमदार स्टारकास्ट और मजबूत निर्देशन

सीरीज में विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही कई अनुभवी कलाकार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं। इस सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है, जबकि कहानी अभय कोरान्ने ने लिखी है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ रॉय कपूर ने संभाली है।

बड़े स्केल और यूनिक स्टोरी पर फोकस

सिद्धार्थ रॉय कपूर के मुताबिक, ‘मटका किंग’ की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक कॉन्सेप्ट और भव्य स्केल है। यह कहानी भले ही एक खास दौर और शहर पर आधारित हो, लेकिन इसमें दिखाए गए इमोशन्स और संघर्ष आज के दर्शकों से भी जुड़ते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘मटका किंग’ न सिर्फ एंटरटेनमेंट देगी, बल्कि दर्शकों को 1960 के बॉम्बे की दिलचस्प दुनिया से भी रूबरू कराएगी।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO