विजय वर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मटका किंग 2 की शूटिंग हुई शुरू, विजय वर्मा ने शेयर की तस्वीर, एक और बाजी ने बढ़ाया फैंस का इंतजार

Matka King Season 2 Shooting: विजय वर्मा ने ‘मटका किंग’ सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन ऑफिस से तस्वीर और पहले एपिसोड की स्क्रिप्ट की झलक शेयर की।

सोनाली झा

Vijay Varma Matka King Season 2: विजय वर्मा एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बृज भट्टी के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने अपनी हिट सीरीज ‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और सीजन 2 के पहले एपिसोड की स्क्रिप्ट की झलक शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही लंबे समय से चल रही सीजन 2 को लेकर अटकलों पर भी विराम लग गया है।

एक दिन पहले विजय वर्मा ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लेते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में नए सफर की ओर इशारा किया था, जिसके बाद फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगाने लगे थे। हालांकि, अभिनेता ने जल्द ही साफ कर दिया कि वह जिस नए सफर की बात कर रहे थे, वह ‘मटका किंग’ सीजन 2 से जुड़ा है।

प्रोडक्शन ऑफिस से शेयर की तस्वीर

विजय वर्मा ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर प्रोडक्शन ऑफिस से एक सेल्फी शेयर की। तस्वीर में उनके पीछे 'मटका किंग' का पोस्टर दिखाई दे रहा था और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ऑफिस में, इसके बाद उन्होंने सीजन 2 के पहले एपिसोड की स्क्रिप्ट की तस्वीर भी शेयर की। स्क्रिप्ट पर सीजन 2 X एपिसोड 1 एक और बाजी लिखा हुआ नजर आया। इसे अभय कोरान ने बनाया और लिखा है।

बृज भट्टी के किरदार में फिर दिखेंगे विजय

'मटका किंग' के पहले सीजन में विजय वर्मा ने बृज भट्टी का किरदार निभाया था। कहानी 1950 के दशक की पृष्ठभूमि और जुए की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। इस किरदार के लिए विजय के लुक और परफॉर्मेंस को दर्शकों की ओर से काफी चर्चा मिली थी। पहले सीजन के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब विजय की पोस्ट से यह साफ हो गया है कि कहानी अगले अध्याय की ओर बढ़ चुकी है।

विजय वर्मा

सीजन 2 को लेकर बढ़ी उत्सुकता

सीजन 2 की शूटिंग शुरू होने के साथ ही फैंस के बीच शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, नए सीजन की रिलीज डेट और कहानी से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विजय वर्मा की शेयर की गई स्क्रिप्ट की झलक से इतना जरूर साफ है कि बृज भट्टी की कहानी में एक और नई बाजी शुरू होने वाली है।

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ