मिलाप जावेरी ने टीम को कहा धन्यवाद (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आखिरी पड़ाव पर पहुंची ‘मस्ती 4’ की शूटिंग, मिलाप जावेरी ने खास तस्वीर शेयर कर टीम पर लुटाया प्यार

Milap Zaveri: बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती 4 की शूटिंग आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ऐसे में फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

स्नेहा मौर्या

Masti 4 Shooting Last Phase: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ का चौथा पार्ट ‘मस्ती 4’ अब रिलीज के और करीब पहुंच गया है। फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है और यूके शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अनुभव और भावनाएं साझा कीं।

मिलाप जावेरी, जिन्होंने 2004 में पहली ‘मस्ती’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, इस बार ‘मस्ती 4’ का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा  कि "जब मैंने ‘मस्ती’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं इन तीनों के साथ ‘मस्ती 4’ डायरेक्ट करूंगा।”

निर्देशक मिलाप जावेरी टीम की तारीफ

निर्देशक ने बताया कि यूके शेड्यूल खत्म होने के साथ ही फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने विवेक ओबेरॉय, रितेश और आफताब की तारीफ करते हुए कहा कि इन तीनों की मस्ती और एनर्जी सेट पर हमेशा याद रहेगी। मिलाप ने कहा कि उन्हें इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, खासकर काम को एंजॉय करने का तरीका।

मिलाप जावेरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और दर्शकों की उम्मीदों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार महसूस करते हैं और भरोसा जताते हैं कि यह फिल्म भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। उन्होंने तीनों कलाकारों को न सिर्फ बेहतरीन एक्टर बल्कि अपने करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि इनके साथ काम करना उनके लिए जिंदगी का यादगार अनुभव रहा।

उन्होंने प्रोड्यूसर इंद्र कुमार, एकता कपूर, जी स्टूडियोज और पूरी टीम का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने जेनेलिया देशमुख का भी जिक्र किया, जिन्हें पहली बार डायरेक्ट करने का मौका मिला। पोस्ट पर जेनेलिया ने भी रिप्लाई देते हुए लिखा, “मिलाप, तुमने कर दिखाया। एक और फिल्म पूरी!”

फिल्म में सितारे मचाएंगे धमाल

‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2004 में हुई थी, जिसमें अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनेलिया जैसी बड़ी स्टारकास्ट थी। यह फिल्म अपनी कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हुई। इसके बाद ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसे सीक्वल आए, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

अब ‘मस्ती 4’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी और एक बार फिर हंसी का तूफान लेकर आएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता