मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कही बड़ी बात (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

CJP Protest को लेकर अमेरिकी सिंगर ने लगाए गंभीर आरोप, दिपके की भूमिका पर उठाएं सवाल

Singer Mary Millben ने कॉकरोच जनता पार्टी और इसके संस्थापक अभिजीत दिपके पर अमेरिकी डोनर्स से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय युवाओं से संगठन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील की।

अपूर्वा नायक

Mary Millben on CJP Protest and Abhijeet Dipke: अमेरिकन सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी और अभिजीत दिपके की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए है। साथ ही उन्होंने भारतीय युवाओं से भी खास अपील की है।

अमेरिकन सिंगर मैरी मिलबेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में उतरी है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी प्रोटेस्ट के पीछे उन्होंने अमेरिकी साजिश का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका से मिली फंडिंग के आधार पर ये लोग भारत में प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही अमेरिकी सिंगर ने सीजेपी पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया है कि इनका उद्देश्य सिर्फ भारत में तख्ता पलट करना है।

एक्स पर दिया संदेश

मैरी मिलबेन ने एक्स पर लिखा कि भारत के सभी खूबसूरत युवा देशभक्तों के लिए, यह चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के डोनर्स फंड कर रहे हैं जो प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी और उनके लीडरशिप में आपके भविष्य के खिलाफ हैं। डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों। आपके प्राइम मिनिस्टर, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है, 12 साल प्राइम मिनिस्टर के तौर पर, लगातार तीन बार चुने गए, मेरे देश की डिसरप्टिव ताकतों के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

ग्लोबल लेवल का पैटर्न

और इन चुनिंदा डोनर्स का ग्लोबल लेवल पर एक पैटर्न है: कंजर्वेटिव ग्लोबल लीडर्स को टारगेट करना, देश से अमेरिका में पढ़ा-लिखा कोई व्यक्ति ढूंढना, उन्हें रेडिकल बनाना, उन्हें देश वापस भेजना, और उन्हें अफरा-तफरी और तबाही शुरू करने के लिए फंड देना। उनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है लेकिन देश के डेवलपमेंट और गवर्नेंस पर असर डाला है।

CJP की डिसरप्टिव स्पिरिट का शांति से विरोध करें

यह भारत में एक नई आवाज़ का समय है, जो भारत की धरती पर पैदा हुई, पली-बढ़ी, पढ़ी-लिखी हो, उठ खड़ी हो, ऑर्गनाइज़ हो, और कॉकरोच जनता पार्टी की डिसरप्टिव स्पिरिट का शांति से विरोध करे। डेमोक्रेसी और आज़ादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक काउंटर मूवमेंट होना चाहिए। उठो, युवा देशभक्तों! उठो!

कौन है मैरी मिलबेन?

मैरी मिलबेन एक प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री और सांस्कृतिक राजदूत हैं। वे विशेष रूप से अपने देशभक्ति गीतों, राष्ट्रगान की प्रस्तुतियों और विभिन्न देशों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है