तुषार घाडीगांवकर (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

डिप्रेशन ने ली मराठी एक्टर की जान, 32 की उम्र में तुषार घाडीगांवकर ने किया सुसाइड

मराठी अभिनेता तुषार घाडीगांवकर ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम काम की कमी और मानसिक तनाव के चलते उठाया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: मराठी रंगमंच और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने बीते शुक्रवार यानी 20 जून को आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से काम ना मिलने और बढ़ते मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उनके असमय निधन से मराठी फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, तुषार मूल रूप से महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली इलाके से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने रूपारेल कॉलेज के ड्रामा विभाग से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कॉलेज के दिनों से ही वे थिएटर में सक्रिय रहे और बाद में उन्होंने मराठी फिल्मों, सीरियल्स और नाटकों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

तुषार का फिल्मी करियर 

तुषार ने ‘लवंगी मिर्ची’, ‘मन कस्तूरी रे’, ‘हे मन बावरे’, ‘सुखाचा सरिनी’, ‘ज़ोम्बिएली’ और ‘संगीत बिबत आख्यान’ जैसे कई मराठी प्रोजेक्ट्स में काम किया था। हाल ही में वे ‘सखा माझा पांडुरंग’ नामक धारावाहिक में नजर आए थे, जो सुन मराठी चैनल पर प्रसारित होता है। इसके बावजूद उन्हें लगातार काम नहीं मिल रहा था, जो उनके लिए गहरी चिंता और तनाव का कारण बना।

उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अंकुर वधे ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “क्यों दोस्त? किसलिए? काम आता है, चला जाता है। लेकिन आत्महत्या कोई रास्ता नहीं होता। अगर तुम हार गए, तो हम सब हार गए।” अंकुर की इस पोस्ट ने कई लोगों को झकझोर दिया।

मराठी फिल्म इंडस्ट्री ने शोक में डूबा

हालांकि, तुषार की मौत पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों मुग्धा गोडबोले, समीर पाटिल और अभिषेक देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की। सभी का यही कहना है कि तुषार एक मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेता थे, जिनका यह अचानक चला जाना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है।

 एक्टर ने साल 2022 में रचाई थी शादी 

आपको बता दें, तुषार ने साल 2022 में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सिद्धि से शादी की और उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि 'नया सीजन शुरू हो रहा है।'

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर