मनोज तिवारी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सावन में महादेव की भक्ति में डूबे मनोज तिवारी, 'हर दम बोल शिव बम बम' गाना रिलीज

Manoj Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी सावन में महादेव की भक्ति में डूबे हुए नजर आए हैं। हाल ही में उनका गाना ‘हर दम बोल शिव बम बम’ रिलीज हुआ है। जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Manoj Tiwari New Sawan Song Released: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को आज हर कोई जानता हैं। वह मनोरंजन की दुनिया से लेकर सियासत तक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर अपने गानों को लेकर चर्चा में हैं।

दरअसल, इस बार उन्होंने सावन के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए एक दमदार भक्ति गीत लॉन्च किया है, जिसका टाइटल ‘हर दम बोल शिव बम बम’ है। यह गाना 21 जुलाई की शाम यूट्यूब पर रिलीज किया गया और रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सावन में मनोज तिवारी का नया गाना हुआ रिलीज

मालूम हो मनोज तिवारी पिछले कुछ सालों से राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं, लेकिन संगीत और भोजपुरी संस्कृति से उनका जुड़ाव आज भी कायम है। खास मौकों पर वे हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ खास लेकर आते हैं और ‘हर दम बोल शिव बम बम’ भी उसी सिलसिले की एक कड़ी है।

इस गाने में मनोज तिवारी ने अपनी सशक्त आवाज से महादेव की भक्ति को उजागर कर दिया है। गाने का वीडियो भी पूरी तरह भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा हुआ है, जिसमें मनोज तिवारी का पारंपरिक भोजपुरी अंदाज साफ नजर आ रहा है। हालांकि, इस गाने पर फैंस प्यार भी लुटा रहे हैं।

इस गाने को साउंड्स ओजी भोजपुरी के इंस्टाग्राम पेज पर प्रमोट किया गया, जहां इसके पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया  “हर दम बोल शिव बम बम, मनोज तिवारी की आवाज में यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। तैयार हो जाइए इस सावन डांस एंथम के लिए।”

आपको बता दें, गाने की कॉन्सेप्ट सुरभि तिवारी ने तैयार की है, जबकि डायरेक्शन सागर जैक ने किया है। साक्षी झुनझुनवाला इसके निर्माता हैं और म्यूजिक वीडियो को इवा प्रोडक्शन एंड सांविका फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने के गीतकार प्रफुल्ल तिवारी हैं और संगीत आनंद मधुरकर ने दिया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी अभिनेता ने बनाया था गाना

इससे पहले भी 16 मई को मनोज तिवारी का एक और गाना ‘सिंदूर की ललकार’ मृदुल मंथन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जो कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित था। उस देशभक्ति गीत को भी लोगों ने खूब पसंद किया था और वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा