मनोज बाजपेयी को ऑफर हुई थी रंग दे बसंती फिल्म, वायरल पोस्ट पर एक्टर ने खुद किया फैक्ट चेक 
मनोरंजन

फेक न्यूज पर चला मनोज बाजपेयी का हंटर, भीकू म्हात्रे ने खुद किया फैक्ट चेक

आमिर खान के पहले मनोज बाजपेयी को रंग दे बसंती फिल्म ऑफर की गई थी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट पर खुद मनोज बाजपेयी ने फैक्ट चेक किया है और इस खबर को झूठ बताया है।

अनिल सिंह

आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती पहले मनोज बाजपेयी को ऑफर की गई थी, ऐसा दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया। इतना ही नहीं फिल्म बनने में देरी क्यों हुई, इसका कारण भी बताया गया है, लेकिन अब मनोज बाजपेयी उर्फ भीकू म्हात्रे की तरफ से इस खबर को फेक न्यूज़ बता दिया गया है। खुद मनोज बाजपेयी खबर का फैक्ट चेक करते हुए नजर आए हैं।

सोशल मीडिया एक्स पर लाफिंग कलर्स नाम के एक हैंडल ने अपनी खबर में दावा किया कि रंग दे बसंती फिल्म के लिए फिल्म मेकर्स की पहली च्वाइस आमिर खान नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी थे। इतना ही नहीं पोस्ट में यह दावा भी किया गया है कि खुद प्रोड्यूसर ने 18 साल बाद इस बात का खुलासा किया। पोस्ट में यह दावा भी किया गया कि फिल्म का निर्माण 6 साल की देरी से हुआ, क्योंकि मनोज बाजपेयी जवाब नहीं दे रहे थे, इसके बाद कास्ट, शेड्यूल और फिल्म का भविष्य बदल गया।

मनोज बाजपेयी ने लाफिंग कलर्स हैंडल से पोस्ट की गई इस एक्स पोस्ट को अपने एक्स हैंडल पर रीपोस्ट किया और उन्होंने कैप्शन में लिखा, और यह कहने वाला प्रोड्यूसर कौन है? नाम तो बता!!! SM (सोशल मीडिया) पर इतने खाली लोटा लेकर बैठे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मनोज बाजपेयी ने उनको लेकर चलाई जा रही भ्रामक खबर पर खुद ही रिएक्ट किया और अपने चाहने वालों को यह बता दिया कि यह खबर फर्जी है। इस पर विश्वास ना ही करें तो बेहतर है। दूसरी तरफ मनोज बाजपेई ने उनको लेकर भ्रामक खबर फैलाने वालों को यह नसीहत भी दे दी है कि फैक्ट चेक करने के लिए वह खुद आ सकते हैं।

PM Modi Gujarat And Maharashtra Visit: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म