मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म गवर्नर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Manoj Bajpayee Upcoming Film Governor: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 1990 के भारत के आर्थिक संकट पर आधारित है। फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Manoj Bajpayee Film Governor Story: एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। अब वे जल्द ही फिल्म ‘गवर्नर’ में एक बेहद गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

फिल्म का ट्रेलर भारत के आर्थिक इतिहास के उस मुश्किल दौर को दिखाता है, जब साल 1990 में देश आर्थिक संकट और दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था। फिल्म ‘गवर्नर’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर में देश के उस तनावपूर्ण समय की झलक दिखाई गई है, जब आर्थिक हालात बेहद खराब थे और पूरे देश में चिंता का माहौल था।

मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की जोड़ी

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक ‘गवर्नर’ की भूमिका निभा रहे हैं, जो हालात को संभालने की कोशिश करता नजर आता है। ट्रेलर में उनके गंभीर संवाद और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के माहौल को और भी प्रभावशाली बनाती है।

मनोज बाजपेयी ने शेयर किया अनुभव

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मनोज बाजपेयी ने फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम करना चाहते थे। मनोज ने कहा कि मैं विपुल को कई सालों से जानता हूं, लेकिन हमें कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला। लगभग 4.5 साल पहले उन्होंने इस फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया था।

मनोज बाजपेयी ने कही ये बात

मनोज बाजपेयी ने कहा कि जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट पढ़ा, मैं बेहद रोमांचित हो गया। इसके बाद हमारी बातचीत लगातार चलती रही। मनोज के मुताबिक, फिल्म की कहानी इतनी मजबूत थी कि उन्होंने तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक या आर्थिक ड्रामा नहीं, बल्कि उस दौर में देश की परिस्थितियों और लोगों की मानसिक स्थिति को भी दिखाती है।

शानदार टीम और रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। वहीं गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। ‘गवर्नर’ को सनशाइन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रहा है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें