मनीषा कोइराला (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Manisha Koirala: ओवेरियन कैंसर को मात दे चुकीं मनीषा ने बताया फिटनेस का मंत्र, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर दिया जोर

Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने मेनोपॉज और उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलावों पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने महिलाओं को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के जरिए सेहत को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • मेनोपॉज को कमजोरी नहीं, नई शुरुआत मानती हैं मनीषा कोइराला

  • मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया फिटनेस मंत्र

  • मनीषा कोइराला ने बताया मेनोपॉज में कैसे रखें सेहत का ख्याल

Manisha Koirala Menopause Fitness Strength: कैंसर को मात देने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ा एक फिटनेस मंत्र दिया है। वो अक्सर अपने फैंस को फिट रहने के लिए टिप्स देती है।

हाल ही में मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मनीषा कोइराला डंबल उठाती और चेस्ट एक्सरसाइज करती नजर आ रही है। इस पोस्ट के माध्यम से मनीषा कोइराला ने ओवेरियन कैंसर सर्वाइवर मेनोपॉज और उम्र से जुड़े बदलावों के बारे में खुलकर बात की।

खुद का ख्याल रखने का एक नया चैप्टर

मनीषा कोइराला ने बताया कि मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव सेहत के कई पहलुओं पर असर डाल सकते हैं, जिसमें हड्डियां, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म शामिल हैं। मनीषा कोइराला ने लिखा कि मेनोपॉज हमारी ताकत का अंत नहीं है बल्कि खुद का ख्याल रखने का एक नया चैप्टर है। हार्मोनल बदलाव हमारी हड्डियों, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म के लिए चुनौती बन सकते हैं लेकिन हम इस दौर का सामना डर से नहीं बल्कि मजबूती से कर सकते हैं।

एक्सरसाइज कीजिए और अच्छा खाइए

मनीषा कोइराला ने सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने और महिलाओं से अपनी दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करने, पौष्टिक खाना खाने और बिना अपराधबोध के भरपूर आराम करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि एक्सरसाइज, अच्छा खाइए और अपने शरीर को प्रोटीन दीजिए, आराम कीजिए, खुद की सुनिए और जरूरत पड़ने पर मदद कीजिए।

मनीषा कोइराला ने मेनोपॉज को स्वीकार करने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने शरीर को समझना और उसके साथ काम करना सीखना चाहिए। उन्होंने लिखा कि हमें अपने बदलते शरीर से लड़ने की जरूरत नहीं है। हमें उसके साथ काम करना है। यह पड़ाव अभी तक का हमारा सबसे मजबूत पड़ाव हो सकता है। मनीषा कोइराला की बात करें तो वह आखिरी बार 2024 में संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स पीरियड ड्रामा सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मल्लिका जान के किरदार में नजर आई थीं।

साल 2013 में दी कैंसर को मात

मनीषा कोइराला 90 की दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक रही है। साल 2012 में मनीषा कोइराला को ओवेरियन कैंसर की स्टेज 4 होने की जानकारी मिली। इसके बाद उनकी न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में उनकी सर्जरी और कीमोथेरेपी हुई। अप्रैल 2013 में उनका आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा हुआ और इसके बाद उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल