एक्ट्रेस मानसी पारेख  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ में फंसी मानसी पारेख की हुई घर वापसी, बेटी और पति ने किया एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत

Manasi Parekh: कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर मुंबई लौटीं मानसी पारेख ने मुश्किल वापसी का अनुभव साझा किया। लैंडस्लाइड के कारण उन्हें घंटों बस में इंतजार करना पड़ा और नेपाल बॉर्डर तक पैदल भी जाना पड़ा।

अपूर्वा नायक

Manasi Parekh Kailash Mansarovar Yatra: एक्ट्रेस मानसी पारेख अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके वापस मुंबई लौटी है। मानसी पारेख ने मीडिया से बातचीत के दौरान नेपाल फ्लश फ्लड से जुड़े कुछ डरावने अनुभव शेयर किए हैं।

बता दें कि मानसी स्पिरिचुअल गुरू सद्गुरू के द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा की हिस्सा थी। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर फंसी मानसी के गुमशुदा होने की भी रिपोर्ट मीडिया में आ रही थी, लेकिन बाद में उनके सकुशल होने की जानकारी मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली।

इंस्टाग्राम पर सभी का किया धन्यवाद

एक्ट्रेस मानसी पारेख ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से अपने फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि आप सभी के प्यार, मैसेज, कॉल और दुआओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.. पिछले 3-4 दिन बहुत ज़्यादा थे और चीन से निकलकर नेपाल बॉर्डर पर पहुँचना किसी जंग जीतने जैसा लगा। चीन के न्यालम शहर में एक बहुत बड़ा लैंड स्लाइड हुआ, जिसकी वजह से हमें अपनी बस में 4 घंटे इंतज़ार करना पड़ा, जब तक कि हम सड़क के रास्ते चीन से बाहर अपनी यात्रा शुरू नहीं कर पाए।

कठिन परिश्रम के बाद पहुंची नेपाल बॉर्डर

आगे मानसी ने लिखा कि फिर 40 मील की लंबी बस यात्रा के बाद हम नेपाल के बॉर्डर पर पहुँचे, जहाँ एक और लैंडस्लाइड हुआ था, जिससे हमें पैदल ही गुज़रना पड़ा क्योंकि दूसरी तरफ़ इंतज़ार कर रही बसों तक पहुँचने का हमारे पास कोई और रास्ता नहीं था।

जिंदगी की सबसे मुश्किल बस यात्रा

मानसी पारेख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से आगे लिखा और फिर यह हमारी ज़िंदगी की सबसे मुश्किल बस यात्रा थी जब हम काठमांडू जा रहे थे जो 4 घंटे दूर था। लेकिन यह सब इसके लायक था क्योंकि इसका मतलब था मुंबई वापस आना, अपने परिवार के पास और अपनी बेटी को किस करना।

पति और बेटी ने मनाया सकुशल वापस लौटने का जश्न

मानसी पारेख के पति और सिंगर पार्थिव गोहिल ने अपनी पत्नी के सकुशल नेपाल से लौटने का जमकर जश्न मनाया। उन्होंने और उनकी बेटी ने एयरपोर्ट पर मानसी का स्वागत किया। परिवार को सामने देखकर मानसी भी अपने आंसूओं को रोक नहीं पायी। साथ ही मानसी की बेटी भी अपनी मां को सुरक्षित देख इमोशनल नजर आयी।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत