ममता कुलकर्णी के पाकिस्तानियों के प्रति प्रेम पर भड़के लोग, एक्ट्रेस ने कहा- मुझे मुसलमानों से प्यार है  
मनोरंजन

मुझे मुसलमानों से प्यार है, साध्वी बनी ममता कुलकर्णी के बयान पर मचा बवाल, बोली- पाकिस्तान से आते थे खत

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, ऐसे में ममता कुलकर्णी ने पाकिस्तानियों के प्रति प्यार जताया है, इसको लेकर एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी पर भारत के लोग भड़क गए हैं।

अनिल सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। अब वह साध्वी बन गई हैं, लेकिन पाकिस्तानियों के प्रति उनके प्रेम को लेकर लोग भड़क गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसी बीच ममता कुलकर्णी ने बयान दिया है कि मुझे मुसलमानों से प्यार है। उन्होंने यह बताया कि जब वह बॉलीवुड एक्ट्रेस थी तब उन्हें एक दिन में पाकिस्तान से 50 खत मिलते थे, बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पाकिस्तानी मुसलमानों और दुबई में मौजूद मुसलमान से बहुत प्यार मिला है।

न्यूज़ एजेंसी IANS से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा मेरे मन में मुसलमानों के लिए बहुत प्यार है, उन्होंने भी मुझे बहुत प्यार दिया है। खासकर दुबई में वहां मेरी आध्यात्मिक साधना 25 साल तक चली। इस दौरान मुझे वहां बहुत शांति और प्यार मिला। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब मैं बॉलीवुड की सुपरस्टार थी, तो मुझे पाकिस्तान के लोग खत भेजा करते थे। हर एक दिन में 50 पत्र मिलता था। तो हां मेरे मन में मुसलमानों के लिए गहरा प्यार है। लेकिन मेरे मन में आतंकवादियों के लिए कोई प्यार नहीं। उनका कोई धर्म और मजहब नहीं होता।

ममता कुलकर्णी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पाकिस्तानियों के प्रति उनके प्रेम को देखकर भारत के लोग भड़क उठे हैं। ममता कुलकर्णी को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई जा रही है। उन्हें अध्यात्म छोड़कर कुरान पढ़ने की सलाह दी जा रही है, कहा जा रहा है कि साध्वी बनने का ढोंग उन्हें नहीं करना चाहिए, मुसलमान के प्रति प्रेम है तो उन्हें इस्लाम अपना लेना चाहिए। ममता कुलकर्णी के बारे में बात करें तो उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी खूबसूरती के दीवाने आज भी मौजूद हैं। इसी साल 2025 में हुए महाकुंभ में उन्होंने साध्वी बनने का फैसला लिया और वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई।

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव