ममता कुलकर्णी जन्मदिन विशेष (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी

Entertainment News: 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री Mamta Kulkarni के 54वें जन्मदिन पर जानिए उनके फिल्मी करियर, सुपरहिट फिल्मों, विवादों और आध्यात्म की ओर उनके सफर की पूरी कहानी।

अपूर्वा नायक

Mamta Kulkarni Birthday Special News: ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मी ममता ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई।

आज भी दर्शक उन्हें ‘राणा जी माफ करना’ जैसे लोकप्रिय गाने के लिए याद करते हैं। ममता ने 1991 में तमिल फिल्म ‘ननबरगल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

इसके बाद 1992 में ‘तिरंगा’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 1993 में आई फिल्म ‘आशिक आवारा’ ने उन्हें स्टार बना दिया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने ‘क्रांतिवीर’, ‘वक्त हमारा है’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

टॉपलेस फोटोशूट से मचा विवाद

सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद Mamta Kulkarni विवादों में भी घिर गईं। 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए कराया गया उनका टॉपलेस फोटोशूट काफी चर्चा में रहा। इस फोटोशूट ने उस समय इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी और उनके करियर पर भी असर पड़ा।

निजी जीवन और विवाद

ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़े विक्की गोस्वामी के साथ भी जोड़ा गया। साल 2002 में दोनों की शादी की खबरें सामने आईं, हालांकि ममता ने हमेशा इन खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके बीच संबंध थे, लेकिन शादी से इनकार किया।

ग्लैमर से अध्यात्म की ओर

एक समय ग्लैमरस और बोल्ड छवि के लिए मशहूर ममता कुलकर्णी ने बाद में फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब वे आध्यात्म की राह पर चल रही हैं और साध्वी का जीवन अपना चुकी हैं। उनका यह बदलाव आज भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता