मलाइका अरोड़ा ने बताया कि पागल फैन उनके घर में कैंची लेकर घुस आयी थी 
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के घर में कैंची लेकर घुस गई थी फैन, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Malaika Arora Crazy Fan Story: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर का ब्रेकअप सुर्खियों में था, इस समय वह टीवी के शो हिप हॉप इंडिया 2 को जज कर रही हैं, उन्होंने बताया कि उनके घर में एक फैन कैंची लेकर घुस आई थी।

अनिल सिंह

Malaika Arora Crazy Fan Story: मलाइका अरोड़ा ने खुद के साथ हुआ एक डरावना अनुभव साझा किया है, उन्होंने बताया कि एक महिला फैन उनके घर में अचानक कैंची लेकर घुस आई थी, जिसे देखकर मलाइका अरोड़ा बुरी तरह से डर गई थी। मलाइका अरोड़ा बीते दिनों अर्जुन कपूर के साथ हुए अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थी। इस समय वह टीवी शो हिप हॉप इंडिया के दूसरे सीजन को जज कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने खुद से जुड़ा एक चौका देने वाला खुलासा किया है, मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह अनुभव उनके लिए बेहद डरावना था, वह उसे अब तक भूल नहीं पाई हैं।

मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू दिया, इस दौरान वह खुद से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा करते हुए नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान खुद से जुड़ा एक डरावना किस्सा भी बताया। मलाइका अरोड़ा उस अनुभव को लेकर बेहद ज्यादा डर गई थी, मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह अपने घर में थी और वह तैयार हो रही थी, जैसे ही वह लिविंग रूम में पहुंची, उनके सामने एक अनजान महिला बैठी हुई थी, उन्होंने कहा मुझे कुछ नहीं पता था... मुझे कुछ नहीं.... बस वह बैठी थी। वह यह कहने आई थी... मुझे बताओ मैं थोड़ी देर डर गई थी। मैं बहुत ईमानदारी से कहूंगी।

बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया कि वह एक महिला थी और वह बैठी हुई थी, उसके हाथ में एक बैग था, जिसमें कैंची या कुछ और जो डरावना था, रखा हुआ था। इसलिए मुझे लगा कुछ तो गड़बड़ है। मैंने शांत रहने की कोशिश की और हां वह सबसे अजीब और डरावनी फैन थी। इस घटना ने मुझे काफी डरा दिया था। मलाइका अरोड़ा अपने फैशन स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ उन्होंने अपने आप को इस तरह मेंटेन रखा हुआ है कि वह अब भी कम उम्र की एक्ट्रेस को तगड़ा कंपटीशन देती हैं।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल