मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Malaika Arora Look: मलाइका अरोड़ा ने ग्लैमरस लुक छोड़ पहना अबाया, मस्जिद से शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Malaika Arora Dubai: मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ब्लैक अबाया और सिर पर स्कार्फ पहने नजर आईं।

सोनाली झा

Highlights

  • मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं।

  • मलाइका अरोड़ा ने शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया।

  • मलाइका अरोड़ा ब्लैक अबाया और सिर पर स्कार्फ पहने नजर आईं।

  • वीडियो शेयर कर मलाइका अरोड़ा ने लिखा, कुछ जगहें दिल को छू जाती हैं।

  • सोशल मीडिया पर फैंस मलाइका अरोड़ा के सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

Malaika Arora Video: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों मलाइका दुबई में छुट्टियां मना रही हैं और वहां से लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है।

इस वीडियो में मलाइका ब्लैक अबाया और सिर पर स्कार्फ पहने दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। मलाइका अरोड़ा ने दुबई की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का अबाया पहना और सिर पर मैचिंग स्कार्फ ओढ़ा। वीडियो में वह मस्जिद की खूबसूरत वास्तुकला को निहारती और वहां के शांत माहौल को महसूस करती नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में कही दिल छूने वाली बात

मलाइका अरोड़ा अपने इस लुक में काफी सादगी भरी दिखाई दे रही हैं। मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां आप ठहरकर सोचने लगते हैं। कुछ जगहें दिल को छू जाती हैं। यह जगह भी कुछ ऐसी ही थी। उनके इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मस्जिद का शांत वातावरण उन्हें काफी पसंद आया।

फैंस को पसंद आया मलाइका अरोड़ा का नया अंदाज

मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किए, तो कुछ ने उनके लुक की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ब्लैक अबाया में मलाइका का अंदाज इतना अलग है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल, मलाइका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके फैंस को उनका यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल