Photo: Instagram 
मनोरंजन

बिग बॉस की फेमस जोड़ी टूटी, पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा का हुआ ब्रेकअप

सुनीता पांडे

मुंबई: बिग बॉस का सीजन 13 (Bigg Boss 13) शायद ही कोई भूल पाया होगा। इस सीजन में ना केलव लोगों को एंटरटेनमेंट मसाला मिला बल्कि कई जोड़ियों ने लोगों को खूब रोमांचित भी। इसी में से एक जोड़ी पारस छबड़ा और महिता शर्मा की थी। शो की शुरुआत में ही पारस छाबड़ा, माहिरा को अपना दिल दे बैठे थे और शो खत्म होते-होते दोनों काफी करीब आ गए। शो से बाहर आने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

माहिरा-पारस के रास्ते हुए जुदा

माहिरा और पारस की जोड़ी ऐसी है, जिन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को कोई टैग नहीं दिया। पर उनके फैंस, करीबी दोस्त और सोशल मीडिया फॉलोअर्स उनकी नजदीकियों से ये कयास लगाते हैं की वो सिर्फ दोस्त तो नहीं हैं, बल्कि उनका रिश्ता इससे ज्यादा है। लेकिन दोनों की ब्रेकअप की खबरों से उनके फैंस और करीबियों को तगड़ा झटका लगा है। ये खबर आग की तरह फ़ैल रही है कि माहिरा और पारस के रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए हैं।

फैंस को लगा झटका

माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए शॉकिंग हैं। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ (सिडनाज) के बाद माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई है। दोनों के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये हुआ कैसे.? बता दें कि बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद इन दोनों ने एक दूसरे को तकरीबन 4 साल तक डेट किया।  हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन की कभी पुष्टि नहीं की लेकिन इनकी केमिस्ट्री देखकर इनका रिलेशन साफ नज़र आता था।

सोशल मीडिया से डिलीट की यादें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पारस और माहिरा चंडीगढ़ में शूटिंग के लिए कुछ दिनों से साथ थे। लेकिन मुंबई लौटते ही दोनों के बीच कुछ भी पहले जैसा नहीं है। माहिरा ने इंस्टाग्राम पर पारस को अनफॉलो कर दिया है और साथ ही सोशल मीडिया से पारस के साथ की सारी फोटो और वीडियो डिलीट कर उनकी यादों की मिटाने का फैसला किया है। हालांकि पारस और माहिरा ने ब्रेकअप को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। लेकिन मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इन दोनों की फोटो शेयर कर ब्रेकअप को कंफर्म किया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज