मोहम्मद सिराज का नाम सुनकर शरमा गई माहिरा शर्मा!  
मनोरंजन

Mahira Sharma: 'शरमा गई सिराज का नाम सुनकर' माहिरा शर्मा के वीडियो पर यूजर्स ने किया कमेंट

Mahira Sharma Blushing Video: बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शरमाते हुए नजर आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

अनिल सिंह

Mahira Sharma Blushing Video Went Viral: बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में सवाल पूछा जा रहा है। माहिरा शर्मा के इस वीडियो पर अब यूजर्स ने भी ढेर सारे कॉमेंट्स किए हैं। आपको बता दें कि माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। उस पर ना ही क्रिकेटर की तरफ से ना ही माहिरा शर्मा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई। माहिरा शर्मा की मां ने उस खबर को अफवाह बताया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे माहिरा शर्मा के वीडियो में आप देख सकते हैं पैपराजी उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि माहिरा शर्मा का फेवरेट क्रिकेटर कौन है। इस पर माहिरा ने कहा कोई नहीं। इसके बाद पैपराजी सिराज सिराज चिल्लाना शुरू कर देते हैं। माहिरा शर्मा वहां से बिना कोई प्रतिक्रिया दिए अंदर चली जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट करते हुए नजर आए हैं।

माहिरा शर्मा के वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है शरमा के देख रही है, ताकि शक हो और पब्लिसिटी मिले। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है शरमा गई सिराज का नाम सुनकर। माहिरा शर्मा पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद माहिरा शर्मा का नाम भारत के क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जाने लगा उनके डेटिंग की अफवाह भी सुर्खियों में रही। हालांकि माहिरा शर्मा की मां ने कुछ दिनों पहले उन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया था। उसी के बाद से माहिरा शर्मा सुर्खियों में बनी हुई हैं।

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी