अरियाना चौधरी ने लूटी महफिल, नादानियां की स्क्रीनिंग में देखते रह गए लोग  
मनोरंजन

Mahima Chaudhary: मां की कॉपी पेस्ट है बेटी, महिमा चौधरी संग दिखी अरियाना, देखते रह गए लोग

Mahima Chaudhary Daughter Aryana: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी नादानियां के स्क्रीनिंग में नजर आई तो सभी देखते रह गए। सोशल मीडिया पर लोग यह कह रहे हैं बेटी मां की कॉपी पेस्ट है। 

अनिल सिंह

Aryana Chaudhry: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भले ही बॉलीवुड में सफलता का वह मुकाम न हासिल कर पाई हों जिसकी लोगों को उम्मीद थी, लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। महिमा चौधरी की 17 साल की बेटी अरियाना चौधरी भी खूबसूरती में मां पर ही गई हैं ऐसा कहा जा सकता है। नादानियां की स्क्रीनिंग के दौरान महिमा चौधरी अपनी बेटी अरियाना के साथ नजर आई तो लोग देखते रह गए। सोशल मीडिया पर अरियाना चौधरी के खूबसूरती की तारीफ की जा रही है और कहा जा रहा है कि वह मां की कॉपी पेस्ट हैं।

सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अरियाना को लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे क्यूट स्टार किड बता रहे हैं। अरियाना चौधरी की खूबसूरती बिल्कुल मां की तरह है, जबकि हाइट में वह मां से बड़ी दिख रही हैं। अरियाना की उम्र 17 साल है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि बॉलीवुड को जल्दी एक और स्टारकिड मिलने वाला है। उनकी खूबसूरती देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही वह बॉलीवुड में डेब्यू भी कर सकती है।

खूबसूरती की कसौटी में तो अरियाना चौधरी खरी उतर चुकी हैं, लेकिन लोग उनकी एक्टिंग पसंद करेंगे या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। वैसे इस समय स्टार किड के फिल्मों का चलन चल रहा है। सैफ अली खान के बच्चे, आमिर खान का बेटा, श्रीदेवी की बेटी, रवीना टंडन की बेटी, अजय देवगन का भांजा और अक्षय कुमार की भांजी ने हाल ही में इंडस्ट्री में कदम रखा है।

2013 में महिमा चौधरी ने अपने पति बॉबी मुखर्जी को तलाक दे दिया था, उसके बाद से वह अपनी बेटी की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। बेटी की परवरिश में महिमा चौधरी को बहन आकांक्षा चौधरी की मदद मिलती है। आकांक्षा चौधरी भी सिंगल मदर हैं और दोनों बहनें अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रही हैं। महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से 19 मार्च 2006 को शादी की थी। अरियाना चौधरी का जन्म 2007 में हुआ था।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!