मनोरंजन

लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में RRR की धूम, महेश बाबू ने की मौजूदगी से रोमांचित हुए फैंस

Mahesh Babu With RRR Team: महेश बाबू भी रविवार को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम पाल का हिस्सा बनने वाले हैं। RRR की स्क्रीनिंग में वह भी राजामौली, एनटीआर और रामचरण के साथ नजर आएंगे।

अनिल सिंह

Mahesh Babu To Join RRR Film Screening: तेलुगू अभिनेता महेश बाबू भी रविवार को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाइव आर्केस्ट्रा के साथ RRR की भव्य स्क्रीनिंग में शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम में वह फिल्म मेकर एसएस राजामौली और फिल्म के अभिनेता जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ नजर आएंगे। फिल्म के रिलीज होने के 3 साल बाद तीनों एक साथ एक मंच पर नजर आने वाले हैं। स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। लाइव ऑर्केस्ट्रा में संगीतकार एमएम किरवानी प्रस्तुति देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजामौली की फिल्म RRR रविवार को रॉयल अल्बर्ट हॉल में रॉयल फिलारमोनिक कॉन्सर्ट आर्केस्ट्रा के साथ दिखाई जाएगी। लंदन में स्क्रीनिंग शाम 6:00 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगी और उस समय वहां फिल्म मेकर राजामौली के अलावा जूनियर एनटीआर और रामचरण भी नजर आने वाले हैं। सबसे खास बात यह है जो दर्शकों को और फैंस को रोमांचित कर रही है वह यह कि महेश बाबू भी स्पेशल स्क्रीनिंग में RRR की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। फिल्म RRR की अगर बात करें तो इस फिल्म के 'नाटो नाटो' गीत ने मूल गीत का ऑस्कर अवार्ड जीता था, फिल्म फिल्म को गोल्डन ग्लोब सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले थे।

महेश बाबू के काम की अगर बात करें तो वह राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी 29' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबर के मुताबिक SSMB29 फिल्म 1000 करोड़ रुपए के बजट में बनने जा रही है। फिल्म की शूटिंग को लेकर खूब चर्चा हुई। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म के अलावा महेश बाबू का नाम इनकम टैक्स की रेड को लेकर भी सुर्खियों में बना रहा। बीते दिनों महेश बाबू इनकम टैक्स की रेड और एसएसएमबी 29 फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शूटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला