महामृत्युंजय मंत्र ने बचाई है इन बॉलीवुड सितारों की जान 
मनोरंजन

Maha Mrityunjaya Mantra: बॉलीवुड सितारों के लिए संजीवनी बना महामृत्युंजय मंत्र, ऐसे बची जान

Maha Mrityunjaya Mantra And Bollywood: महामृत्युंजय मंत्र के जाप से लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होता है। व्यक्ति रोगों से मुक्त रहता है और अकाल मृत्यु का खतरा भी टल जाता है। इससे बॉलीवुड के कई सितारों की जान बची है।

अनिल सिंह

Maha Mrityunjaya Mantra Saved the life: अमिताभ बच्चन, गोविंदा और संजय दत्त बॉलीवुड की उन कलाकारों की सूची में शामिल है, जिनकी तबीयत खराब होने के बाद इनके लिए महामृत्युंजय जाप और अनुष्ठान किया गया, इसके बाद उनके ऊपर मंडरा रहा अकाल मृत्यु का खतरा भी टल गया। बीते दिनों गोविंदा के पैर में गोली लगी थी, उस वक्त उज्जैन के महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया गया। अमिताभ बच्चन के भी अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई बार उज्जैन के महाकाल में महामृत्युंजय का जाप कराया गया है। संजय दत्त भी बीते दिनों एक बीमारी की वजह से सुर्खियों में आ गए थे, तब अनुपम खेर ने उनके लिए महामृत्युंजय मंत्र लिखकर दुआ की थी।

अक्टूबर 2024 में गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद उनकी बेटी टीना आहूजा ने महाकाल के मंदिर के पुजारी रमन गुरु त्रिवेदी से फोन पर बात की और उनके जल्द ठीक होने के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाया था। खबर के मुताबिक गोविंद कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। तब वह अपनी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, इसी दौरान गोली चल गई थी। कम ही लोग जानते हैं कि जब अस्पताल में गोविंदा का इलाज चल रहा था तब उनके लिए मंदिर में महामृत्युंजय का जाप हो रहा था।

ये भी पढ़ें- कास्टिंग काउच के आरोप ने चौपट कर दिया था अमन वर्मा का करियर

कोविड के दौरान जब अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों कोरोना से संक्रमित हुए थे दोनों का नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। देशभर में उनके फैंस उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे थे, इसी बीच उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में अभिषेक और अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए विशेष पूजा की गई थी। उस दौरान भी महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया गया था और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया था। साल 2020 में संजय दत्त की बीमारी की खबर सामने आई थी, अध्ययन सुमन ने उनके लंग्स कैंसर डायग्नोज होने का दावा किया था। जिसके बाद तमाम फिल्में सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी, तो वहीं उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा था, मेरे दोस्त संजय, मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि आप शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे। इसके साथ अनुपम ने संजय दत्त के लिए महामृत्युंजय मंत्र अपनी पोस्ट में लिखा था।

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी