माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित के लिए आसान नहीं था शादी के बाद का सफर, स्टारडम छोड़ नए माहौल में खुद को ऐसे ढाला

Madhuri Dixit Married Life: माधुरी दीक्षित की जिंदगी में शादी के बाद बड़ा बदलाव आया था। डॉ. श्रीराम नेने से शादी के बाद वह अमेरिका चली गईं। वहां माधुरी सुबह 5:30 बजे उठकर पति के लिए नाश्ता बनाती थीं।

सोनाली झा

Highlights

  • माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी।

  • शादी के बाद माधुरी दीक्षित अमेरिका चली गई थीं और वहां अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया।

  • माधुरी दीक्षित ने बताया था कि वह पति के लिए सुबह 5:30 बजे उठकर नाश्ता तैयार करती थीं।

Madhuri Dixit America Life Routine: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से दुनियाभर में पहचान बनाई है। हालांकि, उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर परिवार को प्राथमिकता दी। शादी के बाद माधुरी पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। उस दौरान वह घर संभालने के साथ पति के लिए सुबह जल्दी उठकर नाश्ता भी तैयार करती थीं।

माधुरी दीक्षित ने खुद सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में माधुरी दीक्षित ने बताया था कि उनके पति श्रीराम नेने उस समय कार्डियोवैस्कुलर सर्जन के तौर पर काम करते थे। उन्हें सुबह जल्दी अस्पताल जाना पड़ता था, इसलिए माधुरी भी सुबह साढ़े पांच बजे उठ जाती थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह पति के लिए नाश्ता तैयार करती थीं। इसके बाद श्रीराम नेने काम पर चले जाते थे और वह कुछ देर आराम करने के लिए दोबारा सो जाती थीं। उन्होंने अमेरिका में अपनी उस जिंदगी के हर पल का आनंद लिया।

1999 में की थी डॉ. श्रीराम नेने से शादी

माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को दक्षिणी कैलिफोर्निया में डॉ. श्रीराम नेने के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद वह पति के साथ अमेरिका में रहने लगीं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और निजी जिंदगी को समय दिया। इस कपल के घर साल 2003 में पहले बेटे एरिन का जन्म हुआ। इसके बाद साल 2005 में उनके दूसरे बेटे रायन का जन्म हुआ।

आजा नचले से की थी बॉलीवुड में वापसी

माधुरी ने अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर आगे का सफर तय किया। शादी के बाद कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहने वाली माधुरी ने साल 2007 में फिल्म 'आजा नचले' से बॉलीवुड में वापसी की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में फिर से अपनी सक्रियता बढ़ाई। आज भी वह अपनी अदाकारी और डांस के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।

माधुरी दीक्षित

श्रीराम नेने की किस बात पर फिदा हुई थीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने सिमी ग्रेवाल के शो में यह भी बताया था कि श्रीराम नेने को उनकी मददगार प्रवृत्ति पसंद आई थी। दिलचस्प बात यह है कि जब दोनों पहली बार मिले थे, तब श्रीराम नेने को माधुरी की लोकप्रियता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और उन्होंने उनकी फिल्में भी नहीं देखी थीं। माधुरी के मुताबिक, रिश्ते में एक-दूसरे की सोच और समानताएं ज्यादा मायने रखती हैं।

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे