माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित बनीं कोण होणार करोड़पति की नई होस्ट, प्रोमो में दिखा धक-धक गर्ल का शानदार अंदाज

Madhuri Dixit Quiz Show Host: माधुरी दीक्षित ‘कोण होणार करोड़पति’ के 8वें सीजन को होस्ट करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नई जिम्मेदारी की जानकारी दी है।

सोनाली झा

Madhuri Dixit Kon Honar Crorepati Host: टेलीविजन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हिंदी वर्जन की कमान जहां अमिताभ बच्चन संभालते हैं, वहीं इस शो के कई क्षेत्रीय वर्जन भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। अब मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोड़पति’ के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शो के आठवें सीजन को होस्ट करती नजर आएंगी।

माधुरी दीक्षित ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नई जिम्मेदारी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेत्री ने बताया कि वह ‘कोण होणार करोड़पति’ की होस्ट के तौर पर अपनी जिंदगी के एक खास नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस शो को ज्ञान, सपनों और नई संभावनाओं से जोड़ते हुए कहा कि वह एक नई शुरुआत और नई ऊर्जा के साथ इस गेम शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

पहली बार क्विज शो होस्ट करेंगी माधुरी

माधुरी दीक्षित इससे पहले कई डांस और रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं, लेकिन किसी क्विज शो को होस्ट करने का यह उनका पहला अनुभव होगा। शो का प्रोमो सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। प्रोमो में माधुरी का अंदाज देखकर लोग उनकी नई भूमिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खास बात यह है कि माधुरी दीक्षित KBC फ्रेंचाइजी के किसी वर्जन को होस्ट करने वाली दूसरी महिला होंगी।

नई भूमिका निभाएंगी माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित से पहले राधिका सरथकुमार ने तमिल वर्जन ‘कोडीस्वरी’ की मेजबानी की थी। ‘कोण होणार करोड़पति’ के पिछले सीजन को स्वप्निल जोशी, सचिन खेडेकर और नागराज मंजुले जैसे कलाकार होस्ट कर चुके हैं। प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस माधुरी को नई भूमिका में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

फैंस को पसंद आया माधुरी का नया अंदाज

यूजर्स ने उनके आत्मविश्वास, अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। माधुरी दीक्षित लंबे समय से फिल्मों और टीवी दोनों में सक्रिय हैं। फिलहाल उनकी किसी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब फैंस की नजरें ‘कोण होणार करोड़पति’ के नए सीजन के साथ-साथ उनकी अगली फिल्म पर भी टिकी हुई हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें