कभी इस क्रिकेटर के लिए धड़का था माधुरी दीक्षित का दिल 
मनोरंजन

कभी इस क्रिकेटर के लिए धड़का था माधुरी दीक्षित का दिल, शादी तक पहुंची थीं बात

माधुरी दीक्षित का दिल एक समय एक इंडियन क्रिकेटर के लिए धड़का था। दोनों की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी और उनका रिश्ता शादी तक पहुंचा, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई।

सोनाली झा

मुंबई: 90 के दशक में अपनी मुस्कान, अदाकारी और डांस से लाखों दिलों की धड़कन बनने वाली माधुरी दीक्षित की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चमकदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चित रही। सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस बिखेरने वाली माधुरी का दिल रियल लाइफ में एक वक्त भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के लिए धड़कता था। लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और एक समय के बाद टूट गया।

माधुरी और अजय जडेजा की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। यही मुलाकात दोस्ती में बदली और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। उस दौर में दोनों को साथ में कई बार देखा गया और उनके अफेयर के किस्से मीडिया की सुर्खियां बने। खबरें थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन अजय जडेजा के रॉयल फैमिली बैकग्राउंड और माधुरी के आम परिवार से आने की वजह से उनके रिश्ते में परिवार की असहमति आ गई।

मैच फिक्सिंग से टुटा अजय-माधुरी का रिश्ता

जब 1999 में अजय जडेजा का नाम मैच फिक्सिंग में आया, तो हालात और भी बिगड़ गए। मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते अजय पर 5 साल का बैन लग गया और उनका करियर चौपट हो गया। इस दौरान देशभर में उनका विरोध हुआ और इस विवाद के कारण माधुरी का परिवार भी इस रिश्ते के खिलाफ हो गया। इसके बाद दोनों ने रास्ते अलग कर लिए।

श्रीराम नेने से माधुरी दीक्षित ने की शादी

अजय से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद, माधुरी ने अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने से 1999 में शादी कर ली। शादी के बाद माधुरी ने लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी और यूएस में फैमिली लाइफ बिताई। हालांकि, उन्होंने बाद में फिल्मों में कमबैक भी किया। हाल ही में माधुरी 'भूल भुलैया 3' जैसी बड़ी फिल्म में नजर आईं, और एक बार फिर उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए